ब्यावर, 02 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत शुक्रवार, 3 जुलाई को ब्यावर जिले की 8 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे। प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला कलक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि 3 जुलाई, शुक्रवार को उपखण्ड ब्यावर की भैरूखेड़ा, रायपुर की निम्बेड़ा कलां एवं कालब कलां, जैतारण की पिपाड़ा एवं फालका, मसूदा की सतावड़िया एवं जामोला तथा बदनोर की बाजुन्दा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, नए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे, विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा प्राप्त परिवेदनाओं एवं समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाओं की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए पात्र नागरिकों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाना है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story