ब्यावर में 15 जुलाई तक हर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर, 6 से 10 जुलाई का पूरा कार्यक्रम जारी
ब्यावर जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जानिए 6 से 10 जुलाई तक किन ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे और आमजन को कौन-कौन सी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिलेगा।

ब्यावर जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक दिवसीय जनकल्याण शिविर के अंतर्गत “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर कमल राम मीना ने बताया कि शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करने, विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराने तथा प्राप्त परिवेदनाओं एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिले में आगामी सप्ताह के दौरान विभिन्न उपखंडों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। 6 जुलाई, सोमवार को उपखण्ड ब्यावर की ग्राम पंचायत देवाता एवं जवाजा, रायपुर की चांग एवं प्रतापगढ़, जैतारण की डिगरना एवं बैड़कलां, मसूदा की देवमाली एवं मायला तथा टॉडगढ़ की बनजारी ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे।
7 जुलाई, मंगलवार को उपखण्ड ब्यावर की नाईकलां एवं काबरा, रायपुर की झाला की चौकी एवं बिराटिया कलां, जैतारण की लौटोती एवं गरनिया, मसूदा की किराप एवं मोयणा तथा बदनोर की भोजपुरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
8 जुलाई, बुधवार को उपखण्ड ब्यावर की बाड़ियाभाऊ, रायपुर की पचानपुरा एवं बगड़ी, जैतारण की फूलमाल तथा मसूदा की मानपुरा एवं हरराजपुरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
9 जुलाई, गुरुवार को उपखण्ड ब्यावर की रावतमाल, रायपुर की देवगढ़, जैतारण की खराड़ी, मसूदा की सथाणा तथा बदनोर की मोगर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे।
10 जुलाई, शुक्रवार को उपखण्ड ब्यावर की सूरजपुरा, रायपुर की चिताड़, जैतारण की देवरिया तथा मसूदा की जालिया-।। ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का उपयोग करें।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
