नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जिले के पांच नगरीय निकायों ब्यावर, विजयनगर, मसूदा, रायपुर और जैतारण के चुनाव परिणाम सोमवार, 14 सितंबर को घोषित कर दिए गए। निर्धारित मतगणना केंद्रों पर हुई मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना के निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

सभी रिटर्निंग अधिकारियों (एसडीएम) की टीम ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप पूरा कराया। मतगणना पूरी होने के बाद पांचों नगरीय निकायों के परिणाम घोषित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्वरित और सुव्यवस्थित मतगणना के लिए प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों और कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

ब्यावर नगर परिषद में मतगणना बृजमोहन शर्मा राजकीय कन्या महाविद्यालय ब्यावर में हुई। नगर परिषद के कुल 60 वार्डों के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने 23 वार्डों में जीत दर्ज की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी 20 वार्डों में विजयी रहे, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 4 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं, 13 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।

नगर पालिका मसूदा के कुल 20 वार्डों के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी 6 वार्डों में विजयी रहे, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

नगर पालिका बिजयनगर में कुल 40 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए। इनमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने 19 वार्डों में विजय प्राप्त की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी 15 वार्डों में विजयी रहे, जबकि 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

नगर पालिका जैतारण में कुल 25 वार्डों के परिणाम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 6 प्रत्याशी विजयी रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने 19 वार्डों में जीत हासिल की।

नगर पालिका रायपुर में कुल 25 वार्डों के परिणाम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में विजय प्राप्त की। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 18 वार्डों में विजयी रहे। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि 1 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।

इस तरह जिले के पांचों नगरीय निकायों की मतगणना प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत शांतिपूर्ण ढंग से पूरी होने के साथ सभी परिणाम घोषित कर दिए गए।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story