बर थाना क्षेत्र के ग्राम झाला की चौकी में शराब कारोबारी धर्मीचंद के घर के बाहर हुई जानलेवा फायरिंग की वारदात का बर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी टिकम नायक और उसके साथी कचरूराम नायक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। मामले में अन्य पहलुओं की गहनता से जांच जारी है।

यह कार्रवाई अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह के निर्देश, ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया तथा रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व बर थाना प्रभारी उप निरीक्षक पन्नालाल ने किया।

पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर ग्राम झाला की चौकी निवासी शराब कारोबारी धर्मीचंद के मकान के बाहर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। जांच में सामने आया कि 18 मई को शराब के पैसों के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट की रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले धर्मीचंद की रेकी की और बाद में उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग कर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, जिला साइबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार कई जिलों में दबिश दी। आखिरकार ब्यावर-उदयपुर रोड पर संदिग्ध बस को रुकवाकर 2 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी टिकम नायक को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सह-आरोपी कचरूराम नायक को जवाजा थाना क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी टिकम नायक के खिलाफ चोरी, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। बर थाना पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में बर थाना प्रभारी पन्नालाल, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश, कांस्टेबल महिपाल, गिरधारी, कालूराम, होनाराम तथा जिला साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फायरिंग की इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच को आगे बढ़ाया है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story