ब्यावर। दीपावली पर्व के दौरान ब्यावर शहर के बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। धन त्रयोदशी, छोटी दीपावली और दीपावली पर आमजन की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सिटी थाना पुलिस ने विशेष यातायात कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत बाजारों में चौपहिया, तिपहिया और दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर अलग-अलग समय से प्रतिबंध लागू रहेगा।

थानाधिकारी आशुतोष पांडे ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे से चांग गेट, सूरजपोल गेट, मेवाड़ी गेट और अजमेरी गेट पर चौपहिया एवं तिपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार शाम 7 बजे से दुपहिया वाहनों के बाजार में प्रवेश पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस ने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। दुपहिया वाहनों की पार्किंग चांग गेट-उदयपुर रोड बस स्टैंड पर होगी, जबकि चौपहिया एवं अन्य श्रेणी के वाहनों को शाहपुरा मोहल्ला स्थित नगर परिषद के अग्निशमन उपकेंद्र परिसर में खड़ा करने की व्यवस्था की गई है।

यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा चांग गेट, अजमेरी गेट, मेवाड़ी गेट, सूरजपोल गेट, लौहरान चौपड़, भारत माता सर्किल, पुरानी हलवाई गली और खजांची गली समेत कुल 9 स्थानों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। वहीं, बाजार के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आरएसी, राजस्थान पुलिस के आरक्षक, यातायात पुलिसकर्मी और गृह रक्षक तैनात किए जाएंगे, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

ब्यावर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे लागू की गई यातायात व्यवस्था का पालन करें और पुलिस प्रशासन को सहयोग दें। इसके साथ ही नकाब लगाकर दुपहिया वाहन चलाने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़ और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने यातायात प्रतिबंध, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के तहत विशेष इंतजाम किए हैं।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story