ब्यावर जिले के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर 7 अगस्त को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी जिले की पिछले तीन वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी प्रयासों का सजीव दस्तावेज बनकर सामने आई। प्रदर्शनी में जिले के गठन के बाद विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों, नवाचारों, योजनाओं और उपलब्धियों को आकर्षक फोटो तथा सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

जिला प्रगति प्रदर्शनी का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



प्रदर्शनी में पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, रसद तथा सार्वजनिक निर्माण सहित विभिन्न विभागों द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। विभागवार प्रदर्शनी के माध्यम से जिले में हुए आधारभूत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, महिला एवं बाल कल्याण, सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत झलक प्रस्तुत की गई।

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और विधायक शंकर सिंह रावत ने विभागवार लगाई गई प्रगति प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलक्टर कमल राम मीना ने अतिथियों को जिले में पूर्ण हो चुके तथा वर्तमान में प्रगतिरत विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला गठन के बाद विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से ब्यावर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को ब्यावर जिले के गठन से अब तक की विकास यात्रा से रूबरू कराने के साथ ही भविष्य की विकास संभावनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी भी दी जा रही है। यह प्रदर्शनी जिले की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विकास कार्यों में जनभागीदारी की भावना को भी मजबूत कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में ब्यावर जिले के विकास को गति देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और सरकार का प्रयास है कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों तथा जिले का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

स्थापना दिवस पर आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी ने ‘विकास की उपलब्धियों से नए संकल्प की ओर बढ़ते ब्यावर’ की तस्वीर प्रस्तुत की। यह प्रदर्शनी जिलेवासियों के लिए अपनी विकास यात्रा को देखने, उपलब्धियों पर गौरव करने और भविष्य के विकास के लिए नए संकल्प लेने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story