ब्यावर विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मिनी सचिवालय रोडमैप सहित योजनाओं पर मंथन
ब्यावर में पत्रकार वार्ता के दौरान विकास कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। मिनी सचिवालय के रोडमैप की जानकारी भी दी गई।

तस्वीर में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक शंकर सिंह रावत और जिला कलक्टर कमल राम मीना पत्रकार वार्ता में मौजूद हैं।
जिला प्रगति प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए ब्यावर जिले में पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस दौरान जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ब्यावर जिले के विकास को लेकर संवेदनशील है। जिले की आवश्यकताओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ब्यावर जिले के विकास को नए पंख लगेंगे तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ जिले के विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आमजन मिलकर प्रयास करेंगे। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय सुविधाओं सहित आधारभूत आवश्यकताओं को मजबूत करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे, जिससे विकास का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच सके।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कलक्टर कमल राम मीना ने भविष्य के ब्यावर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने वाले मिनी सचिवालय की प्रस्तावित योजना और विकास रोडमैप से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत करवाया। उन्होंने मिनी सचिवालय के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप किए जाने वाले निर्माण एवं विस्तार कार्यों की जानकारी दी।
जिला कलक्टर कमल राम मीना ने बताया कि मिनी सचिवालय को आने वाले वर्षों की प्रशासनिक एवं जनसंख्या संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित, आधुनिक और सुविधायुक्त स्वरूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसमें विभिन्न विभागों के कार्यालयों के लिए आवश्यक स्थान, आमजन के आवागमन एवं सुविधा, पार्किंग, आधारभूत सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय का विकास केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक विकास की आधारशिला तैयार की जाएगी। इससे जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागीय सेवाओं का बेहतर संचालन हो सकेगा और आमजन को एक ही परिसर में अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
पत्रकार वार्ता में विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर हुई चर्चा ने ब्यावर जिले में योजनाबद्ध आधारभूत विकास और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा को स्पष्ट किया।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
