ब्यावर, 6 अगस्त। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ब्यावर के प्रभारी लाल मोहम्मद एवं सह प्रभारी धर्मेश रिणवा का गुरुवार को बैंक कॉलोनी स्थित महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष इशिका जैन के आवास पर महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।



कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सुलक्षणा शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र काठात, समाजसेवी सुशील जैन, प्रकाश मोदी तथा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष इशिका जैन सहित उनकी महिला टीम उपस्थित रही। महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस स्वागत समारोह में सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमजन के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा।



बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने आने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के संकल्प के साथ हुआ।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story