ब्यावर में जिला कलक्टर श्री कमलराम मीना की संवेदनशील पहल के तहत मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध करवाई गई। सामाजिक सरोकार की भावना से की गई यह पहल प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अर्यमा सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से साकार हुई।

ब्यावर निवासी संगीता सिद्यंल ने अपने जीवनयापन और स्वरोजगार के उद्देश्य से सिलाई मशीन उपलब्ध करवाने के लिए जिला कलक्टर के समक्ष प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया था। महिला की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति तथा दिव्यांगता को देखते हुए जिला कलक्टर श्री कमलराम मीना ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ब्यावर को आवश्यक कार्रवाई कर पात्र महिला को सिलाई मशीन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर के निर्देशों की पालना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अर्यमा सेवा समिति से समन्वय स्थापित किया। संस्था ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए दिव्यांग महिला के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध करवाई।

मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर श्री कमलराम मीना ने अपने कर-कमलों से दिव्यांग महिला संगीता सिद्यंल को सिलाई मशीन प्रदान की और उन्हें स्वरोजगार के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जरूरतमंद, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ समाज एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऐसे लोगों को सम्मानपूर्वक जीवनयापन के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

सिलाई मशीन प्राप्त करने के बाद संगीता सिद्यंल ने जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अर्यमा सेवा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उनके लिए नई आशा लेकर आया है। अब वह सिलाई कार्य कर अपनी आजीविका अर्जित करने का प्रयास करेंगी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

अर्यमा सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार, दिव्यांगजन सहायता एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंद व्यक्तियों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं अर्यमा सेवा समिति के समन्वित प्रयास से हुई यह पहल एक दिव्यांग महिला को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story