ब्यावर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देशभक्ति के जज्बे के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘मां तुझे सलाम’ स्लोगन के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया, जिससे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमावत, आरसीएचओ उदाराम बालोटिया, जिला लेखा प्रबंधक संदीप गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक घनश्याम प्रजापति सहित मयंक सोनी, मोहित फार्मासिस्ट, हरिसिंह मीणा, नीतिन साहू, अमित वैष्णव, रामचन्द्र कुमावत और दिनेश भाटी मौजूद रहे।



इस दौरान सीएमएचओ कार्यालय के समस्त स्टाफ के साथ जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता तथा सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ‘मां तुझे सलाम’ के संदेश ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम देश की एकता, अखंडता और सेवा भावना के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story