ब्यावर, 5 नवम्बर। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्यावर के राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को योग, व्यायाम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग एवं व्यायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही जल, बिजली और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि प्राकृतिक संसाधन प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और इनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इन संसाधनों का सीधा संबंध आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से है। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 'जल है तो कल है' का संदेश भी दिया गया।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई। महिलाओं को बताया गया कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि प्लास्टिक का उपयोग मानव जीवन, पशुओं और पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक जगदीश चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के माध्यम से 'प्रकृति की रक्षा, जीवन की सुरक्षा' का संदेश दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया गया, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story