ब्यावर, 28 सितम्बर। निदेशालय आयुर्वेद विभाग राजस्थान, अजमेर की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती ज्योति ककवानी ने रविवार को श्री चांदमल मोदी राजकीय जिला आयुष चिकित्सालय, ब्यावर का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं और चिकित्सालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने औषधियों की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था और भर्ती रोगियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए RGHS एवं MAA (मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना) के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती ककवानी ने चिकित्सालय के औषधि वितरण कक्ष में औषधियों की आपूर्ति एवं उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने धनवंतरी औषध उद्यान का अवलोकन कर वहां उपलब्ध औषधीय पौधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद इंडोर वार्ड में भर्ती रोगियों से संवाद कर उनके उपचार तथा चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति जानी।

अतिरिक्त निदेशक ने चिकित्सालय के पंचकर्म कक्ष एवं ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बायोवेस्ट मैनेजमेंट और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान RGHS एवं MAA योजना के माध्यम से उपचार प्राप्त कर रहे रोगियों की जानकारी भी ली गई।

श्रीमती ज्योति ककवानी ने चिकित्सालय में संचालित व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अर्श-भगन्दर एवं पंचकर्म चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ RGHS एवं MAA योजना के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

चिकित्सालय प्रभारी एवं पंचकर्म चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉ. पारस चौहान, प्रधान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी ने बताया कि चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के लिए पर्याप्त मात्रा में औषधियां उपलब्ध हैं। भर्ती रोगियों को दोनों समय निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा स्टाफ की भी पर्याप्त उपलब्धता है।

उन्होंने बताया कि MAA योजना के प्रभावी संचालन के लिए विभाग द्वारा नवीन फर्नीचर, पलंग, अग्निशमन उपकरण तथा पंचकर्म यंत्र एवं शस्त्र उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके साथ ही चिकित्सालय में ही क्षारसूत्र का निर्माण किए जाने के लिए क्षारसूत्र कैबिनेट भी प्राप्त हुई है।

निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक डॉ. सी.पी. सैन सहित चिकित्सालय स्टाफ के डॉ. आशीष सोनी, डॉ. नेहा सोनी, धर्मीचंद रैगर, सुभाष, महेश, गौतम तिगाया, लाड कंवर, मनीष, विजय आदि उपस्थित रहे।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story