ब्यावर, 29 जुलाई। श्री झूमी गोविंद गौशाला समिति, अंधेरी देवरी में बुधवार को राजकीय पशु चिकित्सालय केलू, राजकीय पशु चिकित्सा उपकेंद्र अंधेरी देवरी एवं रावला का बाड़िया के संयुक्त तत्वावधान में पशु चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार तथा बांझपन निवारण से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।



शिविर के दौरान पशु चिकित्सकों ने कुल 52 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। वहीं 8 पशुओं को बांझपन निवारण की औषधियां उपलब्ध कराई गईं। पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण तथा कृमिनाशन के महत्व की जानकारी भी दी गई, ताकि पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बेहतर देखभाल को बढ़ावा मिल सके।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गौशाला में गोवंश को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने गौसेवा एवं पशु संरक्षण का संकल्प भी लिया।

शिविर में डॉ. दिनेश कुमार सुवासिया, डॉ. अवंतिका सामरिया, विनोद कुमार, गौशाला समिति के अध्यक्ष वीर सिंह राठौड़, व्यवस्थापक रमेश रेबारी, विजय सहित गौशाला समिति के सदस्य, पशुपालक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से पशुओं के उपचार, स्वास्थ्य संरक्षण और पशुपालकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य किया गया।

Updated On
Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story