कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने देवरिया में श्री नंदाबाबा द्वार का लोकार्पण किया
जैतारण के ग्राम पंचायत देवरिया में पालड़िया परिवार द्वारा दिवंगत शांतिदेवी की स्मृति में निर्मित द्वार का कैबिनेट मंत्री ने उद्घाटन किया।

जैतारण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरिया में श्री नंदाबाबा द्वार के उद्घाटन समारोह के दौरान फीता काटते कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और उपस्थित ग्रामीण।
जैतारण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरिया में धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का प्रतीक ‘श्री श्री 1008 श्री नंदाबाबा द्वार’ का रविवार को भव्य लोकार्पण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने द्वार का उद्घाटन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्वर्गीय श्रीमती शांतिदेवी, धर्मपत्नी श्री नाथुराम जी पालड़िया की पुण्य स्मृति में निर्मित इस द्वार के लोकार्पण अवसर पर आयोजित समारोह में मंत्री गहलोत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्य समाज में सद्भाव, एकता और प्रेरणा का संदेश देते हैं। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
कार्यक्रम का आयोजन पालड़िया परिवार द्वारा किया गया, जिसमें श्री हरिराम जी, नाथुराम जी, ओमप्रकाश जी, विनोद जी, रामेश्वरलाल जी सहित समस्त बेरा भेराघर पालड़िया परिवार की विशेष भूमिका रही। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे आयोजन को श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न कराया।
यह लोकार्पण न केवल एक स्मृति चिह्न का उद्घाटन रहा, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी देता रहा।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
