कस्बे में निर्माणाधीन अटल पथ पर मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को एक गंभीर हादसा होते-होते टल गया, जब अंधेरे और अधूरी सड़क के कारण एक टेंपो (थ्री-व्हीलर) अचानक असंतुलित होकर पलट गया। घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया और निर्माण कार्य की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

जानकारी के अनुसार टेंपो कस्बे से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान अंधेरे और बिना संकेतों वाली अधूरी सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सीधा किया और अंदर फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

स्थानीय निवासी दिनेश देवासी ने बताया कि निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा सड़क पर किसी भी प्रकार के चेतावनी संकेत (साइन बोर्ड) नहीं लगाए गए हैं। साथ ही रोड लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे रात के समय इस मार्ग पर आवागमन करना बेहद जोखिम भरा हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अटल पथ का निर्माण कार्य काफी समय से धीमी गति से चल रहा है, जिससे सड़क अधूरी और खतरनाक स्थिति में बनी हुई है।

अंधेरे और अव्यवस्थित निर्माण के कारण आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। इस घटना ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जाए और तत्काल प्रभाव से सड़क पर उचित संकेतक व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story