ब्यावर जिले की पंचायत समिति रायपुर (जिला पाली) में कार्यरत सहायक अभियंता श्री आनन्द कुमार को राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने प्रशासनिक कारणों से एपीओ (Awaiting Posting Orders) कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से पंचायती राज विभाग मुख्यालय जयपुर किया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि श्री आनन्द कुमार अविलंब जयपुर स्थित विभागीय मुख्यालय में अपनी उपस्थिति प्रस्तुत करें। आदेश की अवहेलना किए जाने की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी जारी की गई है।

यह आदेश उपायुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (द्वितीय) रामनारायण बड़गुजर द्वारा सक्षम स्तर की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि जिला कलक्टर पाली, जिला परिषद पाली, पंचायत समिति रायपुर सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

इस कार्रवाई के साथ विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासनिक अनुशासन एवं कार्य प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा, और निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story