जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना आनन्दपुर कालू ने एक वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ से जुड़े प्रकरण संख्या 17/2025 में दर्ज धारा 08/15, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी के लंबे समय तक फरार रहने के कारण प्रकरण में धारा 173(8) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अनुसंधान भी लंबित चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैलाश धाकड़ पुत्र लालचंद धाकड़, निवासी बरखेड़ा, थाना मनासा, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने 5 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस थाना आनन्दपुर कालू के थानाधिकारी राजदीपेन्द्र ने किया। कार्रवाई में कांस्टेबल कैलाश, रामकिशोर तथा राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने बताया कि जिले में फरार, इनामी एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी। इस गिरफ्तारी के साथ लंबे समय से लंबित इस प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story