UIDAI : आधार अपडेट में मेगा बदलाव; मोदी सरकारने किया बड़ा ऐलान
UIDAI की नई घोषणाओं से आधार कार्डधारकों को बड़ी राहत! अब नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर घर बैठे myAadhaar पोर्टल पर अपडेट करें, डिजिटल दस्तावेज़ों से तुरंत सत्यापन। आधार-पैन लिंकिंग 31 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य, नहीं तो पैन निष्क्रिय। बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक व डिजिटल KYC भी हुआ आसान। लाखों लोगों की मुश्किलें हुईं खत्म!

New Changes In UIDAI
UIDAI Updates : देश के करोड़ों आधार कार्डधारकों के लिए वह दिन आ गया है जिसका उन्हें वर्षों से इंतज़ार था। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार सेवाओं को इतना सरल और डिजिटल बना दिया है कि अब नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए घंटों लाइन में लगने या नामांकन केंद्र के चक्कर काटने की ज़रूरत हमेशा के लिए खत्म हो गई है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, UIDAI ने हाल ही में कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। अब आधार कार्डधारक सीधे myAadhaar पोर्टल पर लॉग-इन करके अपनी सभी ज़रूरी जानकारी खुद अपडेट कर सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि इन अपडेट्स का डिजिटल सत्यापन पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड जैसे पहले से लिंक सरकारी दस्तावेज़ों से तुरंत हो जाएगा। यानी न तो कागज़ जमा करने पड़ेंगे और न ही हफ्तों इंतज़ार करना पड़ेगा – सब कुछ मिनटों में पूरा। इसके साथ ही UIDAI ने बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक सुविधा को और अधिक यूज़र-फ्रेंडली बनाया है, जिससे कोई भी अनधिकृत व्यक्ति आपके आधार डेटा का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा।
दूसरी बड़ी घोषणा आधार-पैन लिंकिंग को लेकर है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक सभी पैन कार्डों को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। इस तारीख के बाद भी यदि पैन आधार से लिंक नहीं हुआ तो 1 जनवरी 2026 से वह पैन स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। नए पैन आवेदकों के लिए भी आधार-आधारित सत्यापन अब अनिवार्य कर दिया गया है।
वित्तीय क्षेत्र के लिए भी UIDAI ने राहत भरा दी है। बैंकों और NBFC के लिए डिजिटल KYC प्रक्रिया को पूरी तरह सरल बना दिया गया है। अब ग्राहक वीडियो केवाईसी, आधार OTP प्रमाणीकरण या ज़रूरत पड़ने पर व्यक्तिगत सत्यापन – तीनों में से किसी भी तरीके से अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं।
ये सारे बदलाव एक साथ आने से आधार अब सचमुच में भारत के डिजिटल नागरिकों की सबसे मज़बूत और सबसे सुविधाजनक पहचान बन गया है। घर बैठे अपडेट, तुरंत सत्यापन, पूर्ण सुरक्षा और कहीं जाने की ज़रूरत नहीं – UIDAI की इन घोषणाओं ने न केवल आम आदमी का समय और पैसा बचाया है, बल्कि डिजिटल भारत के सपने को एक बहुत बड़ा कदम आगे बढ़ा दिया है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
