अरुणाभ कुमार ने ‘द वायरल फीवर’ (TVF) की नींव रखने के दौरान परिवार से मिले उस समर्थन को याद किया है, जिसने मुश्किल दौर में कंपनी को संभालने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और मां ने उनका पूरा साथ दिया और उनकी मां ने अपने प्रॉविडेंट फंड की सेविंग्स तक TVF को बचाने के लिए निवेश कर दी थीं।

‘द वायरल फीवर’ (TVF) भारत का सबसे पसंद किया जाने वाला और प्रीमियम स्टोरीटेलिंग स्टूडियो है। यह स्टूडियो दर्शकों का दिल महज एक कहानी से नहीं, बल्कि अलग-अलग जॉनर में बनाए गए रिलेटेबल कंटेंट्स से जीतता आ रहा है। बीते कई सालों में इस प्रोडक्शन हाउस ने न सिर्फ भारत की कुछ सबसे सफल फ़्रैंचाइज़ी बनाई हैं, बल्कि कई टैलेंटेड कलाकारों को ऐसा मंच भी दिया, जिससे वे घर-घर के पसंदीदा चेहरे बन गए।

TVF के फ़ाउंडर अरुणाभ कुमार ने कंटेंट इंडस्ट्री में एक ऐसा मंच तैयार किया, जिसने नई लहर पैदा की। हालांकि TVF के साथ अरुणाभ ने कंटेंट इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क सेट किया, लेकिन उनकी फैमिली उनके लिए हमेशा सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम रही है। इसी सपोर्ट के साथ वह प्राथमिकताएं तय कर कंपनी को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आगे बढ़ते रहे।

हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में अरुणाभ कुमार ने मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा, "जब दूसरे कोविड के समय पंचायत बन रही थी, और जब हिट हुई थी। सफलता के बाद भी, हमारे सामने एक बहुत बड़ी मुश्किल थी कि सरवाइव कैसे किया जाए। हमारे पास ज़्यादा विकल्प नहीं थे। और मैं यहाँ यह कहूँगा कि मेरी पत्नी और मेरी मां ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। उस समय पर, सच में, और ये लोग, जैसे दीपक, आनंद, आनंद सिंह। ये मेरे लोग साथ में थे। इन्होंने कहा कि हम सब मिलकर काम करेंगे।"

अरुणाभ ने आगे बताया कि उस समय काम करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई थी। उन्होंने कहा, "लेकिन कुछ और लोग भी थे, काम करने वाले भी बढ़ गए थे। तो उस समय पर, हमारी मम्मी ने अपने प्रॉविडेंट फंड के पैसे लगाए और कहा कि मैं। तो मुझे अपनी मां पर बहुत गर्व महसूस हुआ। सिर्फ मेरी मां ने ही नहीं, वहीं मेरी मां ने मुझे टीवी पर आने वाले सीरियल्स भी दिखाए। और इस तरह से उन्होंने कोविड से TVF को भी बचा लिया।"

अरुणाभ कुमार के मुताबिक, उनकी मां का यह कदम उस मुश्किल समय में TVF के लिए बड़ा सहारा बना। प्रॉविडेंट फंड की सेविंग्स को निवेश कर उन्होंने कंपनी को संभालने में मदद की और स्टाफ की पगार देने में भी यह रकम काम आई। परिवार के इस समर्थन को अरुणाभ अपने सफर का अहम हिस्सा मानते हैं।

TVF ने अपने हर नए प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव स्पिरिट को आगे बढ़ाया है। इसी ने अरुणाभ कुमार और उनके नजरिए पर दर्शकों के भरोसे को मजबूत किया है। उनके द्वारा बनाया गया यह प्लेटफॉर्म पुराने ढर्रे को तोड़ते हुए कंटेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। TVF का सफर जुड़ने वाली कहानी, अपने से लगने वाले किरदारों और देशभर के दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली कहानियों की ताकत का प्रमाण है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story