एफएसएसएआई जांच में सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी को मिले पूरे अंक
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मूल्यांकन में गुणवत्ता, स्वच्छता और संचालन संबंधी मानकों पर खरा उतरा सेवन सीज़ ग्रुप।

सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी ने एफएसएसएआई के फूड सेफ्टी असेसमेंट में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
नई दिल्ली, नवंबर 2026। खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और सेवा के मानकों पर सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की हालिया जाँच में कंपनी को फूड सेफ्टी असेसमेंट के तहत सभी मानकों पर पूरे अंक मिले हैं। इस मूल्यांकन में खाद्य सुरक्षा से जुड़े अनिवार्य मानकों, संचालन संबंधी नियमों के अनुपालन, व्यक्तिगत स्वच्छता, रखरखाव और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की विस्तृत जाँच की गई। कंपनी ने सभी निर्धारित मानकों पर खरा उतरते हुए पूर्ण अंक हासिल किए।
इस उपलब्धि पर सेवन सीज़ होटल, दिल्ली के डायरेक्टर रमेश डांग ने कहा, “हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में 35 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ, हम हमेशा से समाज के विकास में योगदान देने और अपने मेहमानों को बेहतर सेवा और मेहमाननवाजी देने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। गुणवत्ता, साफ-सफाई और मेहमानों की संतुष्टि हमेशा हमारे काम का अहम हिस्सा रहे हैं। भोजन, उसका स्वाद और गुणवत्ता सालों से हमारी सेवाओं की सबसे बड़ी खासियत रहे हैं और हमारे मेहमानों ने भी हमेशा इसकी सराहना की है।”
35 साल की विरासत के साथ सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी ने हॉस्पिटैलिटी, कैटरिंग, बैंक्वेट और डाइनिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित की है। कंपनी अब तक कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपनी सेवाएँ दे चुकी है। इनमें कॉमनवेल्थ गेम्स, खेलो इंडिया, राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम, जी20 से जुड़े आयोजन और प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड की 250वीं वर्षगाँठ पर आयोजित ऐतिहासिक डिनर शामिल हैं।
वर्ष 2026 में भी कंपनी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, इनोप्रोम इंडिया और आईपीएचईएक्स जैसे प्रमुख आयोजनों में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। इन आयोजनों के माध्यम से बड़े स्तर पर कैटरिंग, वीआईपी मेहमानों की मेजबानी और जटिल आयोजन व्यवस्थाओं को संभालने में कंपनी का अनुभव सामने आया है।
सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी के ब्रांड पोर्टफोलियो में सेवन सीज़ होटल, सेवन सीज़ कैटरिंग एंड बैंक्वेट्स, करी नामा, सेवन बर्गर्स, सॉवरेन कलेक्शन (सोको) और सिल्वराह शामिल हैं। इन ब्रांड्स के माध्यम से कंपनी लग्जरी हॉस्पिटैलिटी, बड़े आयोजनों के लिए कैटरिंग, बैंक्वेट और डाइनिंग जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराती है।
एफएसएसएआई के फूड सेफ्टी असेसमेंट में मिले पूरे अंक कंपनी की खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, संचालन व्यवस्था और सेवा संबंधी मानकों के अनुपालन को रेखांकित करते हैं। सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी अपने अनुभव, हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की विशेषज्ञता और बेहतर सेवा देने की प्रतिबद्धता के साथ मेहमानों का स्वागत करने तथा उनके खास पलों को यादगार बनाने के लिए तैयार है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
