देश के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में शामिल सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने बिहार के पूर्णिया में अपना 89वाँ फ्रेंचाइजी शोरूम शुरू कर पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। इस नए शोरूम के शुभारंभ के साथ ही बिहार में कंपनी के कुल शोरूम्स की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

88 वर्षों से अधिक की विरासत रखने वाला सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम्स की संख्या के आधार पर पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेल ब्रांड है। देशभर में कंपनी का 201 से अधिक आउटलेट्स का नेटवर्क है। ब्रांड को लगातार दूसरे वर्ष टीआरए की ओर से 'मोस्ट ट्रस्टेड ज्वेलरी ब्रांड' का सम्मान मिला है। वहीं, वर्ष 2024 में टीआरए ने इसे 'मोस्ट डिजायर्ड ज्वेलरी ब्रांड्स' की सूची में भी शामिल किया, जहाँ इसने ज्वेलरी क्षेत्र के कई बड़े ब्रांड्स से बेहतर प्रदर्शन किया।

बिहार के पूर्णिया में शुरू किया गया नया मॉडर्न शोरूम नेशनल हाईवे-31 पर फोर्ड कंपनी चौक, नवरत्न हट्टा में एचडीएफसी बैंक के पास तथा रॉयल उत्सव विवाह भवन के सामने स्थित है। पीओ: एचपीओ, पीएस: थाना खाट, पिन: 854301, बिहार स्थित यह शोरूम लगभग 3,900 वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया गया है। आकर्षक और आधुनिक इंटीरियर के साथ तैयार यह शोरूम ग्राहकों को आरामदायक और बेहतर खरीदारी का अनुभव उपलब्ध कराएगा।

शोरूम के शुभारंभ पर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी एवं सीईओ श्री सुवंकर सेन ने कहा, "पूर्णिया, बिहार में अपना नया शोरूम शुरू करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। यह हमारे विस्तार की यात्रा में एक और अहम कदम है, क्योंकि हम इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रहे हैं। हमें गर्व है कि अब पूर्णिया के ग्राहकों को भी बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की गई हमारी खूबसूरत ज्वेलरी का एक्सटेंसिव कलेक्शन उनके अपने शहर में ही मिलेगा। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को भरोसे, गुणवत्ता और बेहतरीन कारीगरी के साथ यादगार ज्वेलरी खरीदारी का अनुभव मिले।"

बिहार के पूर्णिया स्थित सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम के फ्रेंचाइजी ओनर्स श्री राजेश रंजन और श्री रूपेश रंजन ने कहा, "सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स परिवार का हिस्सा बनकर हमें बेहद खुशी हो रही है। ज्वेलरी क्षेत्र में भरोसे, बेहतरीन कारीगरी और गुणवत्ता के लिए पहचाने जाने वाले इस ब्रांड के साथ हमारी यह साझेदारी हमारे लिए एक नई शुरुआत है। अब हम अपने शहर के ग्राहकों तक सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स की खूबसूरत ज्वेलरी और बेहतरीन गुणवत्ता पहुँचा सकेंगे। हमें विश्वास है कि हम ब्रांड की विकास यात्रा में अपना योगदान देने के साथ ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट्स और शानदार सर्विस का अनुभव भी देंगे।"

पूर्णिया शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर्स भी घोषित किए गए हैं। गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0 प्रतिशत कटौती की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद की ज्वेलरी बेहतर कीमत पर खरीद सकेंगे।

इसके अतिरिक्त, डायमंड ज्वेलरी की कीमत पर 12 प्रतिशत तक की छूट तथा डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर मेकिंग चार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी मिलेगा। शोरूम में केवल 6,000 रुपये की शुरुआती कीमत से ज्वेलरी उपलब्ध है, ताकि हर बजट और पसंद के ग्राहकों के लिए उपयुक्त विकल्प मौजूद रहें।

अपने कलेक्शन को और समृद्ध बनाने के लिए सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने हाल ही में 36,400 से अधिक नए गोल्ड ज्वेलरी डिजाइन्स और 27,000 नए डायमंड ज्वेलरी डिजाइन्स शामिल किए हैं। इससे ग्राहकों को नए और आधुनिक डिजाइन्स की पहले से कहीं अधिक व्यापक रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। पूर्णिया में नए शोरूम का शुभारंभ कंपनी की विस्तार रणनीति का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जिससे बिहार के ग्राहकों को विश्वसनीय गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन्स और बेहतर खरीदारी अनुभव का लाभ मिलेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story