जयपुर: प्रिज्म ने आगामी समर सीजन के लिए आयोजित की ट्रैवल एजेंट मीट
संडे होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक एजेंट शामिल हुए, जहां आगामी छुट्टियों के लिए नए डेस्टिनेशंस और ट्रेंड्स पर चर्चा की गई।

जयपुर के संडे होटल में आयोजित बिजनेस मीट के दौरान चर्चा करते प्रिज्म एशिया के वाइस प्रेसिडेंट मनीष कश्यप और अन्य ट्रैवल पार्टनर्स।
जैसे-जैसे गर्मियों की छुट्टियाँ नजदीक आ रही हैं, देशभर में पर्यटन और यात्रा को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ता जा रहा है। परिवारों से लेकर युवा ट्रैवलर्स तक, सभी नए डेस्टिनेशंस और बेहतर वेकेशन अनुभव की तलाश में हैं। इसी बढ़ती ट्रैवल डिमांड को देखते हुए प्रिज़्म ने जयपुर में ट्रैवल एजेंट पार्टनर बिजनेस मीट का आयोजन किया।
जयपुर के संडे होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक ट्रैवल एजेंट्स ने भाग लिया। आयोजन के दौरान कंपनी की ओर से अपने प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स संडे होटल्स, क्लबहाउस, पैलेट और टाउनहाउस के साथ-साथ चेक-इन वेकेशन, डैनसेंटर और बेलविला जैसे हॉलिडे एवं विला स्टे विकल्पों को भी प्रस्तुत किया गया।
प्रिज्म एशिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) मनीष कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि गर्मियों की छुट्टियाँ हमेशा से लीजर ट्रैवल को बढ़ावा देने वाला प्रमुख सीजन रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंट्स यात्रियों को सही अनुभव और उपयुक्त डेस्टिनेशन चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और कंपनी का उद्देश्य उनके साथ मिलकर ग्राहकों के लिए आसान और बेहतर ट्रैवल अनुभव तैयार करना है।
वहीं, नेक्सस हॉलीडेज के मालिक गजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार फैमिली वेकेशंस और इंटरनेशनल ट्रैवल की मांग काफी मजबूत बनी हुई है। कार्यक्रम के दौरान इस गर्मी के ट्रैवल ट्रेंड्स पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें ट्रैवल एजेंट्स ने बताया कि दुबई, वियतनाम, थाईलैंड और यूरोप जैसे अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस की मांग लगातार बनी हुई है, जबकि घरेलू पर्यटन स्थलों के प्रति भी लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है।
गर्मियों की छुट्टियों से पहले आयोजित यह बिजनेस मीट ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं और बदलते यात्रा रुझानों को दर्शाता है, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को अधिक बेहतर और विविध हॉलिडे विकल्प मिलने की उम्मीद और मजबूत हो गई है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
