पीआर 24x7 की 'प्रगति' योजना ग्रामीण और छोटे शहरों के 100 स्टार्टअप आइडियाज को वित्तीय मदद और मेंटरशिप प्रदान करेगी।

नई दिल्ली, जून 2026: पब्लिक रिलेशन क्षेत्र की अग्रणी संस्था पीआर 24x7 ने देश के युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी पहल 'प्रगति' (पीआर 24x7 रिसोर्स एलोकेशन फॉर ग्रोथ, एडवांसमेंट, एंड ट्रांसफॉर्मिंग आइडियाज) का शुभारंभ किया है। इस नई पहल के माध्यम से संस्था शुरुआती दौर के 100 यूनिक स्टार्टअप आइडियाज में ₹50 हजार से लेकर ₹50 लाख तक का आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के ग्रामीण अंचलों और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों से निकलने वाले बेहतरीन बिजनेस आइडिया सिर्फ पूंजी के अभाव में दम न तोड़ें।
वर्तमान में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जहाँ प्रतिवर्ष हजारों नए उद्यम उभरते हैं। हालांकि, विभिन्न बिजनेस रिपोर्ट्स और इकोनॉमिक सर्वे का आंकड़ा एक चुनौतीपूर्ण सच्चाई को उजागर करता है, जिसके अनुसार भारत में शुरू होने वाले लगभग 90 प्रतिशत स्टार्टअप्स अपने पहले 5 वर्षों के भीतर ही बंद हो जाते हैं। इन उद्यमों की विफलता का प्रमुख कारण बाजार की मांग में कमी नहीं, बल्कि सही समय पर सीड फंडिंग, उचित इन्वेस्टर या कुशल मेंटर का अभाव है। इसके अतिरिक्त, देश का 80 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप निवेश केवल बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे बड़े मेट्रो शहरों तक ही केंद्रित रहता है, जिससे छोटे शहरों के होनहार युवाओं के नवाचार उपेक्षित रह जाते हैं।
इस पहल की घोषणा करते हुए पीआर 24x7 के फाउंडर, डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि भविष्य के बड़े बिजनेस आइडियाज हमारे ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में ही निहित हैं। इन युवाओं के पास विजन और जज्बा दोनों मौजूद हैं, जिन्हें केवल एक सही शुरुआत और आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। डॉ. मलिकराम ने स्पष्ट किया कि इस पहल का मकसद इस अंतराल को भरना है, ताकि किसी भी युवा का यूनिक आइडिया केवल बैंक बैलेंस के अभाव में पीछे न छूटे। यह आर्थिक सहायता न केवल उन्हें फंड प्रदान करेगी, बल्कि उनके सपनों को एक नई पहचान दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
इस पहल के तहत स्टार्टअप्स की चयन प्रक्रिया को अत्यंत सरल और पारदर्शी रखा गया है ताकि युवाओं को किसी भी जटिल कागजी कार्रवाई का सामना न करना पड़े। योग्य उम्मीदवारों को अपना बिजनेस प्रपोजल या आइडिया संस्था के साथ साझा करना होगा, जिसके बाद एक विशेष चयन समिति द्वारा उन आइडियाज की गहन समीक्षा की जाएगी। इस प्रक्रिया में आवेदकों से किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और इसमें किसी भी मध्यस्थ की भूमिका नहीं होगी। जिन उम्मीदवारों के आइडिया फ्यूचरिस्टिक होंगे और चयन समिति को प्रभावित करेंगे, उन्हें पीआर 24x7 की टीम सीधे संपर्क कर आगे की प्रक्रिया से अवगत कराएगी। इस दौरान डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया को न्यूनतम रखा गया है और चयन के विषय में समिति का निर्णय ही अंतिम माना जाएगा।
संस्था का मानना है कि मेट्रो शहरों से इतर युवाओं के पास अद्भुत आइडियाज होते हैं, जिन्हें सही समय पर पूंजी न मिलने के कारण वे कार्यान्वित नहीं कर पाते। पीआर 24x7 ऐसे इनोवेटर्स की तलाश कर रही है जो अपनी पहली फंडिंग की प्रतीक्षा में हैं। टियर-2 और टियर-3 शहरों के ऐसे युवा जो अपने विचारों को एक सफल बिजनेस में परिवर्तित करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक उत्कृष्ट अवसर है। यदि आपके पास समाज या बाजार में परिवर्तन लाने वाला कोई स्टार्टअप आइडिया है, तो आप amg24x7@gmail.com या फोन नंबर 9755020247 के माध्यम से सीधे संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

