मर्दानी 3 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जल्द, सोनी मैक्स पर दिखाई जाएगी फिल्म
रानी मुखर्जी अभिनीत एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों के बाद अब टीवी दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है।

तस्वीर में फिल्म के एक दृश्य के दौरान अभिनेत्री रानी मुखर्जी पुलिस अधिकारी के लिबास में कई लोगों के सामने खड़ी नजर आ रही हैं।
भारत की इकलौती फीमेल कॉप फ्रैंचाइज़ी की नई पेशकश 'मर्दानी 3' अब टेलीविज़न दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रही है। सोनी मैक्स पर रानी मुखर्जी अभिनीत 'मर्दानी 3' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 18 जुलाई, रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। निडर, बेखौफ और न्याय के प्रति अडिग शिवानी शिवाजी रॉय एक बार फिर रोमांच, साहस और दमदार एक्शन के साथ दर्शकों के सामने लौटेंगी।
ब्लॉकबस्टर मनोरंजन और प्रभावशाली कहानियों के लिए पहचान बना चुका सोनी मैक्स इस नई पेशकश के माध्यम से ऐसी फिल्म लेकर आ रहा है, जिसने अपनी बोल्ड स्टोरीटेलिंग, बेहतरीन अभिनय और यादगार नायकों के दम पर एक्शन-थ्रिलर शैली को नई पहचान दी है। सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करने और वर्ष की सबसे चर्चित थ्रिलर फिल्मों में शामिल होने के बाद 'मर्दानी 3' अब टेलीविज़न के जरिए अपने सबसे बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने के लिए तैयार है।
फिल्म में शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार और प्रेरणादायक पात्रों में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उनका साहस, दृढ़ संकल्प और हर हाल में न्याय दिलाने का जज़्बा उसी दमदार कहानी कहने की परंपरा को दर्शाता है, जिसे सोनी मैक्स लगातार बढ़ावा देता आया है। अपने "दीवाना बना दे" फिलॉसफी के साथ चैनल रोमांच से भरपूर कहानियों और बड़े पर्दे के यादगार किरदारों को देशभर के करोड़ों घरों तक पहुंचाने का कार्य करता रहा है। व्यापक पहुंच के साथ सोनी मैक्स दर्शकों को उनकी पसंदीदा कहानियों, सितारों और किरदारों के और करीब लाते हुए हर बार यादगार मनोरंजन का अनुभव प्रदान करता है।
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'मर्दानी 3' का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस नए अध्याय में शिवानी शिवाजी रॉय लापता लड़कियों के रहस्यमयी मामले की जांच करती हैं। जांच के दौरान वह एक खतरनाक अपराधी नेटवर्क का पर्दाफाश करती हैं, जो उन्हें जोखिम भरे और चौंकाने वाले मोड़ों से भरी हाई-स्टेक्स जंग में धकेल देता है। रानी मुखर्जी के प्रभावशाली अभिनय और दमदार कलाकारों की टोली से सजी यह फिल्म सस्पेंस, एक्शन और इमोशंस का ऐसा संगम प्रस्तुत करती है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखता है।
फिल्म की लीड एक्टर रानी मुखर्जी ने कहा, "मर्दानी मेरे लिए हमेशा सिर्फ एक फिल्म नहीं रही, बल्कि उन अपराधों के खिलाफ एक सशक्त आवाज़ रही है, जिन्हें हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। 'मर्दानी 3' की कहानी शूटिंग खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक मेरे साथ बनी रही। मेरा मानना है कि आज इसके संदेश की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक है। 'मर्दानी 3' का प्रीमियर सोनी मैक्स पर होना इसे मेरे लिए और भी खास बनाता है, क्योंकि यह चैनल ऐसी प्रभावशाली कहानियों को ऐसा व्यापक प्लेटफॉर्म देता है, जिसकी वे वास्तव में हकदार हैं। साथ ही यह उन मुद्दों पर सार्थक चर्चा की शुरुआत भी करता है, जिन पर बात होना ज़रूरी है। मुझे खुशी है कि इस टेलीविज़न प्रीमियर के माध्यम से फिल्म का दमदार एक्शन, इमोशन और इसका पावरफुल मैसेज अब देश के हर घर तक पहुंचेगा।"
सोनी मैक्स पर 'मर्दानी 3' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर केवल एक और थ्रिलर फिल्म का प्रसारण नहीं, बल्कि साहस, न्याय और अदम्य जज़्बे की प्रेरक कहानी का राष्ट्रीय प्रसारण है। 18 जुलाई, रात 8 बजे, दर्शक एक बार फिर रानी मुखर्जी को शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में उनकी अब तक की सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण लड़ाई लड़ते हुए देखेंगे। एंटरटेनमेंट, एक्शन और इमोशंस से भरपूर यह वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव लेकर आएगा, जिसे केवल सोनी मैक्स अपने दर्शकों तक पहुंचाएगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
