maharashtra sarkar 2026 sarkari chhuttiyan : महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी और सार्वजनिक छुट्टियों की सूची जारी की है। राज्य में सभी शासकीय कार्यालयों, उपक्रमों और स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के लिए कुल 24 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। खास बात यह है कि भाऊबीज (11 नवंबर 2026) को अतिरिक्त सार्वजनिक छुट्टी भी घोषित की गई है।

सूची में प्रमुख राष्ट्रीय और धार्मिक त्यौहार शामिल हैं। जनवरी में प्रजासत्ताक दिवस, फरवरी में महाशिवरात्रि और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, मार्च में होळी और गुड़ी पाडवा, मार्च-अप्रैल में रमजान ईद और रामनवमी, अप्रैल में गुड फ्राइडे और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, मई में महाराष्ट्र दिन और बुद्ध पोर्णिमा, जून में मोहरम, अगस्त में स्वतंत्रता दिवस और पारशी नववर्ष, अक्टूबर में महात्मा गांधी जयंती और दसरा, नवम्बर में दिवाली, भाऊबीज तथा गुरु नानक जयंती और दिसंबर में क्रिसमस शामिल हैं।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, ये छुट्टियां वर्षभर के कामकाज की योजना और कर्मचारियों की छुट्टी व्यवस्थाओं के लिए मार्गदर्शक होंगी। इस सूची के माध्यम से कर्मचारी और शासकीय संस्थाएं अपनी छुट्टियों की योजनाओं को सुव्यवस्थित कर पाएंगी।

इस प्रकार, वर्ष 2026 में महाराष्ट्र में सार्वजनिक और धार्मिक आयोजनों के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे, और कर्मचारी अपने परिवार और सामाजिक कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाए रख सकेंगे।


दिनांक,दिन,छुट्टी का नाम :


  • 26 जनवरी 2026,सोमवार,प्रजासत्ताक दिन (Republic Day)
  • 15 फरवरी 2026,रविवार,महाशिवरात्रि (Mahashivratri)
  • 19 फरवरी 2026,गुरुवार,छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti)
  • 3 मार्च 2026,मंगलवार,होली (दुसरा दिवस) (Holi - Day 2)
  • 19 मार्च 2026,गुरुवार,गुढी पाडवा (Gudi Padwa)
  • 21 मार्च 2026,शनिवार,रमजान ईद (ईद-उल-फित्र) (Ramzan Eid/Eid-ul-Fitr)
  • 26 मार्च 2026,गुरुवार,रामनवमी (Ram Navami)
  • 31 मार्च 2026,मंगलवार,महावीर जन्म कल्याणक (Mahavir Janma Kalyanaka)
  • 3 अप्रैल 2026,शुक्रवार,गुड फ्रायडे (Good Friday)
  • 14 अप्रैल 2026,मंगलवार,डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती (Dr. Babasaheb Ambedkar Jayanti)
  • 1 मे 2026,शुक्रवार,महाराष्ट्र दिन (Maharashtra Day)
  • 1 मे 2026,शुक्रवार,बुद्ध पौर्णिमा (Buddha Pournima)
  • 28 मे 2026,गुरुवार,बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) (Bakri Eid/Eid-ul-Zuha)
  • 26 जून 2026,शुक्रवार,मोहरम (Moharram)
  • 15 ऑगस्ट 2026,शनिवार,स्वातंत्र्य दिन (Independence Day)
  • 15 ऑगस्ट 2026,शनिवार,पारशी नववर्ष दिन (Parsi New Year Day)
  • 26 ऑगस्ट 2026,बुधवार,ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad)
  • 14 सप्टेंबर 2026,सोमवार,गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)
  • 2 ऑक्टोबर 2026,शुक्रवार,महात्मा गांधी जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti)
  • 20 ऑक्टोबर 2026,मंगलवार,दसरा (Dassera)
  • 8 नोव्हेंबर 2026,रविवार,दिवाळी अमावस्या (लक्ष्मीपूजन) (Diwali Amavasya/Laxmipujan)
  • 10 नोव्हेंबर 2026,मंगलवार,दिवाळी (बलिप्रतिपदा) (Diwali/Balipratipada)
  • 11 नोव्हेंबर 2026,बुधवार,भाऊबीज (अतिरिक्त सुट्टी) (Bhaubeej - Additional Holiday)
  • 24 नोव्हेंबर 2026,मंगलवार,गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti)
  • 25 डिसेंबर 2026,शुक्रवार,ख्रिसमस (Christmas)
Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story