सोनी सब का शो 'यादें' अपनी भावनात्मक कहानियों और प्रभावशाली किरदारों के जरिए लगातार दर्शकों को जोड़े हुए है। अब कहानी में नया मोड़ लेकर अभिनेत्री छवि पांडे की एंट्री होने जा रही है, जो शो में डॉ. प्रीति देशमुख का किरदार निभा रही हैं। उनकी मौजूदगी डॉ. देव (इकबाल खान) और डॉ. सृष्टि (गुलकी जोशी) के बीच के समीकरण को नई दिशा देने वाली है। पहली ही झलक में छवि का किरदार एक चमकदार पीले स्कूटर पर स्टाइलिश अंदाज में एंट्री करता है, जो डॉ. प्रीति की आत्मविश्वासी, जोशीली और बेफिक्र शख्सियत को दर्शाता है।

आगामी एपिसोड में कॉलेज रीयूनियन के दौरान डॉ. प्रीति की यादगार एंट्री एक स्टाइलिश पीले स्कूटर पर दिखाई जाएगी। यह दृश्य उनके जीवंत और बेफिक्र व्यक्तित्व को सामने लाता है और कहानी में तुरंत एक नई ऊर्जा जोड़ देता है। हालांकि स्क्रीन पर यह सीक्वेंस बेहद सहज दिखाई देता है, लेकिन इसे प्रभावशाली बनाने के लिए कई बार रिहर्सल की गई। स्कूटर को संतुलित रखने से लेकर कैमरे की गति के साथ किरदार में रहते हुए हर मूवमेंट को सटीक बनाने तक, छवि पांडे ने इस पूरे इंट्रोडक्शन सीक्वेंस के हर पल का आनंद लिया।

अपने किरदार और एंट्री सीक्वेंस को लेकर छवि पांडे ने कहा, “हर कलाकार चाहता है कि उसकी एंट्री दर्शकों को याद रहे और मेरे लिए इससे ज्यादा मज़ेदार एंट्री और कुछ नहीं हो सकती थी। सेट पर स्कूटर चलाना तुरंत मुझे डॉ. प्रीति की पर्सनैलिटी का एहसास दिला गया। वह आत्मविश्वासी, खुशमिज़ाज और ऐसी इंसान हैं, जो कमरे को रोशन कर देती हैं। हमने इस सीक्वेंस को कुछ बार रिहर्स किया, ताकि स्क्रीन पर सब कुछ सहज दिखे। हालाँकि, शुरुआत में मैं थोड़ी नर्वस थी, लेकिन जल्द ही यह मेरे सबसे मज़ेदार शूट्स में से एक बन गया। मुझे लगता है कि ऐसे छोटे-छोटे पल अनुभव को और खास बना देते हैं और मैं उम्मीद करती हूँ कि दर्शक डॉ. प्रीति की एंट्री को उतना ही एंजॉय करेंगे जितना हमने इसे फिल्माते समय किया।”

छवि पांडे की यह नई एंट्री शो की कहानी में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रही है। दर्शक सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सोनी सब पर 'यादें' में इस नए ट्रैक और डॉ. प्रीति देशमुख की दमदार शुरुआत को देख सकेंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story