एक्सिस बैंक ने शुरू की ARISE Homecoming पहल, विदेश में पढ़े भारतीयों को मिलेगा नौकरी का मौका
इस प्रोग्राम के जरिए विदेश से पढ़े छात्रों और 2 साल तक के अनुभवी प्रोफेशनल्स को भारत में बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

तस्वीर में सफेद पृष्ठभूमि पर एक्सिस बैंक का आधिकारिक लोगो दिखाई दे रहा है।
मुंबई, सितंबर 2026: एक्सिस बैंक ने विदेशों में पढ़े-लिखे भारतीय टैलेंट को भारत में करियर के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘ARISE Homecoming’ (अराइज़ होमकमिंग) पहल शुरू की है। यह हायरिंग पहल विदेशों में रह रहे भारतीय छात्रों और शुरुआती करियर वाले प्रोफेशनल्स के लिए भारत में अपना करियर बनाने का एक खास रास्ता उपलब्ध कराती है।
यह प्रोग्राम उन भारतीय छात्रों के लिए है, जो विदेश की यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई कर रहे हैं या जिन्होंने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके साथ ही, दो साल तक का इंटरनेशनल वर्क एक्सपीरियंस रखने वाले प्रोफेशनल्स भी इसमें अवसर तलाश सकते हैं। एक्सिस बैंक की हायरिंग पॉलिसी को भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़ाते हुए यह प्रोग्राम अलग-अलग डिग्री, विषयों और संस्थानों के कैंडिडेट्स का स्वागत करता है। इसमें स्किल्स, क्षमता और संबंधित रोल के लिए उपयुक्तता पर खास जोर दिया जाएगा।
साल 2025 में लगभग 12.54 लाख भारतीय छात्र विदेशों के उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ रहे थे। ये छात्र ग्लोबल अनुभव और अलग-अलग नजरिए वाले टैलेंट का एक बड़ा समूह हैं। भारत के तेजी से बढ़ते बाजार के तौर पर उभरने के बीच ‘ARISE Homecoming’ इस टैलेंट को देश में आर्थिक और औद्योगिक बदलाव के अगले चरण में हिस्सा लेने का अवसर देता है।
इस लॉन्च पर एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड- ह्यूमन रिसोर्स, राजकमल वेम्पति ने कहा, “आज करियर का आकार मुख्य रूप से पसंद, उद्देश्य और असर डालने के मौकों से तय होता है। अराइज़ होमकमिंग के जरिए हम विदेश में शिक्षा पाने वाले भारतीय टैलेंट के लिए एक्सिस बैंक में संतोषजनक करियर बनाने का रास्ता बना रहे हैं। जैसे-जैसे बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस में बदलाव हो रहा है, यह टैलेंट इंडस्ट्री के साथ-साथ सीख सकता है, नेतृत्व कर सकता है और आगे बढ़ सकता है।”
‘ARISE Homecoming’ के तहत उम्मीदवारों को बैंक की जरूरतों के आधार पर बिजनेस, टेक्नोलॉजी, डिजिटल, स्ट्रैटेजी, वेल्थ, गवर्नेंस और अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को जानने और उन पर विचार करने का मौका मिलेगा। इस पहल के जरिए विदेश में शिक्षा और शुरुआती अंतरराष्ट्रीय पेशेवर अनुभव हासिल कर चुके भारतीय टैलेंट के लिए भारत लौटकर करियर बनाने के अवसरों का रास्ता तैयार किया गया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
