खाद्य सुरक्षा और पोषण जागरूकता के लिए एमवे इंडिया व आईटीसीएफएसएएन का करार
जयपुर में हुए समझौते के तहत विशेषज्ञ जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण और शोध अध्ययन होंगे, जिससे उपभोक्ताओं व छात्रों को विज्ञान आधारित पोषण जानकारी मिलेगी।

जयपुर में पोषण जागरूकता समझौते के दौरान (बाएं से) रजनीश चोपड़ा, प्रीति चौधरी और वैदेही कलझुनकर।
खाद्य सुरक्षा और पोषण को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने की दिशा में एमवे इंडिया ने महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी ने इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर फूड सेफ्टी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन (आईटीसीएफएसएएन) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थाएं वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित पोषण संबंधी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से क्षमता विकास पर मिलकर काम करेंगी।
जयपुर में नवंबर 2026 में हुए इस समझौते के तहत उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा और पोषण से जुड़े विषयों की बेहतर जानकारी देने के लिए विशेषज्ञों की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जानकारी साझा करने और प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित होंगी।
एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा और आईटीसीएफएसएएन में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के पश्चिमी क्षेत्र की डिप्टी डायरेक्टर (टेक्निकल) वैदेही कलझुनकर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एफएसएसएआई पश्चिमी क्षेत्र की रीजनल डायरेक्टर प्रीति चौधरी भी उपस्थित रहीं।
एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने साझेदारी को लेकर कहा, "एमवे इंडिया में हमारा मानना है कि उपभोक्ताओं को जागरूक करना, सेहत और तंदुरुस्ती के मामले में उनका लंबे समय तक भरोसा बनाने का एक अहम हिस्सा है। उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प देने के साथ-साथ हम उन्हें इस काबिल भी बनाना चाहते हैं कि वे पूरी जानकारी के आधार पर फैसले ले सकें। इसके लिए इंडस्ट्री और विशेषज्ञ संस्थानों को मिलकर काम करना होगा, ताकि वैज्ञानिक जानकारी आम लोगों तक पहुंचे। आईटीसीएफएसएएन के साथ हमारी साझेदारी इसी सोच को दिखाती है। हम खाद्य सुरक्षा और पोषण की जानकारी की ऐसी मजबूत नींव तैयार करने में योगदान देना चाहते हैं, जिस पर उपभोक्ताओं का लंबे समय तक भरोसा टिका रहे।"
समझौते के तहत विशेषज्ञों की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रमों, जानकारी साझा करने की पहलों और क्षमता विकास से जुड़ी गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इन कार्यक्रमों का लाभ उपभोक्ताओं, छात्रों, खाद्य उद्योग से जुड़े पेशेवरों और अन्य संबंधित लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके अलावा, दोनों संस्थाएं आपसी सहमति से तय शर्तों और आवश्यक मंजूरियों के बाद अनुसंधान एवं विश्लेषण से जुड़े अध्ययन भी कर सकेंगी।
इस साझेदारी का प्रमुख उद्देश्य संस्थागत विशेषज्ञता और उद्योग की भागीदारी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक विज्ञान आधारित जानकारी पहुंचाना है। इसके जरिए लोगों को खाद्य पदार्थों का चयन सोच-समझकर करने के लिए प्रोत्साहित करने और खाद्य सुरक्षा के प्रति मजबूत जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
इस पहल में दोनों संस्थानों का अनुभव और विशेषज्ञता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आईटीसीएफएसएएन एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है, जिसकी स्थापना भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई), निर्यात निरीक्षण परिषद (ईआईसी) और विश्व बैंक की ग्लोबल फूड सेफ्टी पार्टनरशिप (जीएफएसपी) ने संयुक्त रूप से की है। वहीं, एमवे इंडिया अपने ब्रांड न्यूट्रिलाइट के माध्यम से पोषण के क्षेत्र में दुनिया भर का 90 साल से अधिक का अनुभव रखती है।
दोनों संस्थाओं की यह साझेदारी खाद्य सुरक्षा, पोषण संबंधी जानकारी और उपभोक्ता जागरूकता को एक साथ आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। इसके माध्यम से लोगों को खानपान से जुड़े फैसले वैज्ञानिक जानकारी के आधार पर लेने और खाद्य पदार्थों के चयन में जिम्मेदारी बरतने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
