✕
पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कांग्रेस नेता ने किया कटाक्ष
By EditorialPublished on
ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) से भारत लौटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सीधे इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे। पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान रोड शो भी किया, जिसको लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) में विपक्ष के नेता और कांग्रेस (Congress) नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने शनिवार को कटाक्ष किया।
मुंबई । ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) से भारत लौटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सीधे इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे। पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान रोड शो भी किया, जिसको लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) में विपक्ष के नेता और कांग्रेस (Congress) नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने शनिवार को कटाक्ष किया। पीएम मोदी की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, “प्रधानमंत्री वैज्ञानिकों से मिलने गए, यह अच्छी बात है, हमें वैज्ञानिकों पर गर्व है। देश के प्रधानमंत्री को वैज्ञानिकों से मिलना चाहिए, लेकिन उन्होंने रोड शो क्यों किया? यह गर्व की बात होती अगर यह रोड शो उन वैज्ञानिकों के साथ किया जाता, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इस मिशन को सफल बनाया।” कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, “प्रधानमंत्री का रोड शो राजनीति से प्रेरित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों (ISRO) से मुलाकात की और घोषणा की कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के टचडाउन स्पॉट को अब से ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा, जबकि चंद्रयान -2 चंद्र लैंडिंग बिंदु को ‘तिरंगा’ प्वाइंट कहा जाएगा।
Next Story
Related News
X

