उदयपुर। एनआरआई से रिश्वत लेने के प्रकरण में जेल में बंद निलंबित डिप्टी जितेंद्र आंचलिया को एसीबी की टीम ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनका वॉयस सैंपल लिया गया।
जानकारी के अनुसार निलंबित डिप्टी जितेंद्र आंचलिया ने एक एनआरआई से लाखों रुपए की रिश्वत ली थी, जिसमें पीड़ित ने इसकी पूरी रिकॉर्डिंग कर एसीबी में शिकायत की थी। जिसके बाद एसीबी की टीम ने इस मामले में जांच करते हुए डिप्टी जितेंद्र आंचलिया, थानेदार रोशन लाल सहित दो दलालों को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है। इस प्रकरण में पीड़ित की ओर से एसीबी की टीम के सामने डिप्टी आंचलिया की एक कॉल रिकॉर्डिंग भी पेश की थी, जिसको लेकर एसीबी ने आंचलिया को वॉइस सैंपल देने के लिए कहा था तो आंचलिया ने देने से मना कर दिया, इस पर एसीबी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया। इस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने डिप्टी आंचलिया के वॉइस सैंपल लेने के आदेश दिए, इस पर आंचलिया को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां पर उनके वॉयस सैंपल लिए गए। इस दौरान पुलिस ने न्यायालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। न्यायालय में सैकड़ों की संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और पेशी के बाद डिप्टी आंचलिया को पुनः जेल भेज दिया गया।
Editorial

Editorial

Next Story