✕
पिस्टल व 3 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले की कानोड़ थाना पुलिस ने पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उससे कार बरामद की है।
उदयपुर: जिले की कानोड़ थाना पुलिस ने पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उससे कार बरामद की है।
थानाधिकारी मनीष कुमार खोईवाल ने बताया कि सूचना के आधार पर कांस्टेबल शंकर, सुनील, सोहन, चेतनप्रकाश, राधेश्याम, जालिम सिंह की टीम ने जगदीश पुत्र डालचंद निवासी नारायणपुरा भीण्डर के कब्जे से एक कार व एक अवैध पिस्टल तीन कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story
Related News
X

