मुंबई। आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन मुंबई द्वारा कॉलेज भवन का भूमि पूजन जैन संस्कार विधि से 18 जनवरी को प्रातः काम्बलगांव (बेटेगांव) बोईसर में होगा। फाउंडेशन अध्यक्ष किशनलाल डागलिया ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज एवं जैन समाज बंधु सम्मिलित होंगे। कार्याध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, मंत्री लक्ष्मी लाल डागलिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिसोदिया रमेश मेहता डा एस के जैन सुमेर सुराणा सुरेश मेहता सुरेश बाफना सुखलाल सिंयाल नरेंद्र पोरवाल भगवतीलाल एस धाकड सुरेश डागलिया सहित सभी ट्रस्टी तैयारियों में लगे हुए हैं। आयोजन संयोजक गणपतलाल डागलिया एवं भगवती लाल एम धाकड़ सभी के साथ आयोजन को सफल बनाने प्रयासरत हैं। पवन बोलिया देवेन्द्र डागलिया नितेश धाकड़ दिनेश धाकड़ रोनक धाकड़ उत्सव धाकड़ पालघर और बोइसर सभा पदाधिकारी एवं नरेश राठौड़ दिलीप राठोड जितेन्द्र दोषी हिम्मत बम्बोरी चन्दन सोलंकी तारा चन्द डागलिया आदि व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।
Next Story