वाराणसी बनी विदेशी पर्यटकों का आकर्षण बिंदु ; गोवा और शिमला को छोड़ा पीछे
पुरे भारत में हर वर्ष करोड़ों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। इसमें मुख्य रूप से विदेशियों की संख्या ज़्यादा होती है। भारत की कई जगहों ने सालों से पर्यटकों के दिल को जीता है पर अब उन सबको पीछे छोड़ते हुए वाराणसी ने सबका ध्यान अपनी ओर केंद्रित कर लिया है।

गंगा आरती, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश, वाराणसी : भारत में कई ऐसी प्रसिद्ध जगहें हैं जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। हर एक राज्य की अपनी शैली है जो उसे अनोखा बनाती है। भारत में हर वर्ष करोड़ों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। इनकी रूचि ज़्यादातर भारत के पहाड़ी इलाके जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में जयपुर, उदयपुर, और भारत के अन्य प्रांतों में होती है। और कुछ समय से उत्तर प्रदेश भी इस लिस्ट में शामिल हो चूका है।
पर्यटन अधिकारीयों के अनुसार वर्ष 2021 में, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के बाद शहर का धार्मिक अनुभव बेहतर बन गया है। साथ में आधुनिक सुविधाओं ने भी लोगों को आकर्षित किया। पर्यटन में अचानक बढ़ोतरी ने मुख्य रूप से संस्कृति को विकास और आधुनिकता के साथ जोड़ दिया है। शहर में हुए नए प्रबंधों से पर्यटकों और वाराणसी के निवासिओं को फ़ायदा हुआ है।
- आर्थिक लाभ : स्थानीय होटल, दुकान और व्यापारियों को पैसा मिलता है।
- रोजगार का मौका : विभिन्न सेवाएं जैसे टूर गाइड, परिवहन में नए रोजगार बनते हैं।
- संस्कृति का प्रचार : स्थानीय कला, संगीत, नृत्य और रीति-रिवाज दुनिया तक पहुँचते हैं।
- स्थानीय उत्पादों की बिक्री – हस्तशिल्प, कपड़े और खाने-पीने की चीज़ें ज्यादा बिकती हैं।
- बुनियादी ढांचे का विकास – सड़कें, हवाई अड्डे, यातायात और सुविधाएँ बेहतर होती हैं।
- काशी विश्वनाथ मंदिर
- दासाश्वमेध घाट
- अस्सी घाट
- सारनाथ
- रामनगर किला
- उत्तर प्रदेशवाराणसीमथुराप्रयागराजUttar Pradesh NewsTourism DepartmentKashi Vishvanath Corridorकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर newsIndia tourism DepartmentForeign TouristsUttar Pradesh TourismIndian StatesAyodhya Ram MandirMathuraKashiVaranasiTourists in IndiaVaranasi imagesVaranasi kahan haiGanga aarti imagesCM YogiAdityanathPM Narendra Modi

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
