वंतारा को SIT द्वारा क्लीन चिट: रिलायंस के लिए नयी पहल।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किये गए विशेष जाँच दल (SIT) ने गुजरात, जामनगर में स्तिथ वन्तारा वंतारा (Vantara) क्लीन चिट देदी है।

वंतरा, जामनगर - गुजरात
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किये गए विशेष जाँच दल (SIT) ने गुजरात, जामनगर में स्तिथ वन्तारा वंतारा (Vantara) क्लीन चिट देदी है। वंतारा/वन्तारा एक बहुत ही बड़ा जूलॉजिकल रेस्क्यू और रेहाबिलिटिओं केंद्र है। SIT की रिपोर्ट्स आने के बाद उन्होंने ने यह बताया की वंतारा केंद्र में किसी भी प्रकार की खराबी नहीं है।
पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस जे. चेलमेश्वर की निरक्षण में यह SIT, 25 अगस्त को गठित की गयी थी। इस जाँच की शुरुआत दो जनहित याचिकाओं (PIL's), मीडिया रिपोर्टर्स , और एनजीओ/ वाइल्डलाइफ संघठन के शिकायत के बाद हुई थी। इनका आरोप ये था की वंतारा ने हाथियों को खरीदने के लिए कानून का पालन नहीं किया है।
जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस पी. बी. वराले ने आज की सुनवाई में SIT की जांच रिपोर्ट्स देखे। और जाँच में उन्होंने पाया की वंतारा ने पूरी तरह से कानून और नियमों का पालन किया है। अदालत ने भी स्पष्ट किया के सरकारी अधिकारी भी वंतारा के काम से संतुष्ट हैं। जस्टिस मित्तल ने साफ शब्दों में कहा की , "पशुओं की खरीदारी कानून के नियमों से हुई है।" गैरकानूनी पशु खरीदारी और दुर्व्यवहार के दावे को भी उन्होंने गलत बताया।
वंतारा जो रिलायंस फाउंडेशन का बड़ा हिस्सा है , यह उनके लिए बड़ी जीत है। सीनियर अधिवक्ता (Advocate) हरीश साल्वे ने वंतारा की ओर से कोर्ट को आश्वासन दिया की SIT की जांच में पूरा सहयोग दिया गया है। उन्होंने ये भी अनुरोध किया की SIT की रिपोर्ट्स को जनता के सामने न लाया जाये, क्यूंकि इसमें पशुओं की देखभाल और तकनीकी गोपनीयता हैं।
SIT की जाँच में 3,000 एकड़ क्षेत्र में फैली इस केंद्र का निरिक्षण , वित्तीय लेनदेन की जाँच, पशुओं की चिकित्सिक देखभाल, और कानूनी अनुमति की जाँच शामिल है। वंतारा, विश्व का सबसे बड़े और महत्वपूर्ण पशु रेस्क्यू सेंटर माना जाता है। अब तक यहाँ 2,000 से अधिक पशुओं को बचाया गया है और उनकी देखभाल की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला वंतारा के खिलाफ हर एक आरोप को और कानूनी जाँच को समाप्त करता है।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
