उत्तराखंड पुलिस ने UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद मलिक और उनकी बहन सबिया को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है की, 21 सितम्बर 2025 को हुए UKSSSC के परीक्षा के पहले, खालिद ने परीक्षा हॉल से प्रश्नपत्र के तीन पेज की फोटो लेकर, अपनी बहन सबिया को व्हाट्सप्प के ज़रिये फॉरवर्ड करदी थी।

23 सितम्बर को पहले सबिया को हिरासत में लेकर, कानूनी कार्यवाही के भेजा है। और उनके घर से प्रश्नपत्र की कॉपी बरामद की गयी। सबिया बाद खालिद मालिक को भी गिरफ्फ्तार किया गया। इसके पहल 22 सितम्बर को हाकम सिंह और पंकज गौड़ को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इन पर आरोप था की इन्होने उम्मीदवारों को पास करने का झाँसा देकर 12-15 लाख रूपए ऐंठे थे। हाकम सिंह 2021 UKSSSC पेपर लीक में भी शामिल थे।

यह घोटाला उत्तराखंड के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्यूंकि इसके पहले 2021 में हुए पेपर लीक के बाद परीक्षा को रद्द करना पद गया था। और जिसके बाद इस निर्णय पर लोगों ने विरोध में प्रदर्शन किया था।

उत्तराखंड पुलिस ने खालिद से जुड़े सहयोगियों को चेतावनी दे कर, आत्मसमर्पण करने कहा है। तब तक बाकी की ज़रूरी जाँच जारी है। UKSSSC ने औपचारिक रूप से पुलिस को जाँच करने कहा है। परीक्षा केन्द्र जो की, BJP मिडिया संचालक धर्मेंद्र चौहान के निरक्षण में है, उन्होंने भी किसी चूक पे मनाई की है। पुलिस ने अपनी जाँच को जारी रखा है, क्यों की वो पता लगाना चाहते हैं की लीक परीक्षा पहले हुआ था, या बाद में।



Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story