मेवाड़ गुरु परंपरा के संत पूज्य श्री रोड़जी स्वामी की 222वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में ठाकुरद्वार में विराजमान साध्वी विजयलता म.सा. आदि ठाणा-3 के सानिध्य में सामूहिक अट्ठाई एवं तेला तप करने वाले तपस्वियों का तप अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में तपस्वियों, गुरु भक्तों एवं समाजजनों ने भाग लेकर धर्म आराधना का लाभ लिया।

समारोह में महासती विजयलता म.सा. ने पूज्य रोड़जी स्वामी के जीवन से जुड़ी चमत्कारिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि संतों का जीवन समाज को सदैव सत्य, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म के प्रति आस्था रखते हुए सदाचार, सेवा, तप और संयम को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सामूहिक अट्ठाई एवं तेला तप करने वाले सभी तपस्वियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व 9 से 11 अगस्त तक सामूहिक अट्ठाई एवं तेला तप का आयोजन हुआ था। 8 अगस्त को तपस्वियों की पच्चखावनी के साथ सामायिक, जाप, धारणा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। तेला एवं अट्ठाई तप की पच्चखावनी करने वाले तपस्वियों के लिए विशेष लकी ड्रॉ पुरस्कार भी रखा गया था।

समारोह में मेवाड़ संघ मुंबई सहित दक्षिण भारत एवं राजस्थान की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में गुरु भक्तों की उपस्थिति रही। सभी ने तपस्वियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके तप की अनुमोदना की।

आयोजन को सफल बनाने में ठाकुरद्वार संघ के अध्यक्ष किशनलाल मांडोत, महामंत्री विजय कोठारी, कोषाध्यक्ष शांतिलाल कोठीफोड़ा, चातुर्मास समिति संयोजक सुंदरलाल सांखला, सह संयोजक प्रकाश बदामा, चंदनबाला महिला मंडल की अध्यक्ष आशा कोठारी, महामंत्री रेखा सिंघवी, कोषाध्यक्ष रजनी कच्छारा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अनिल सियाल, महामंत्री दीपक राजावत, कोषाध्यक्ष विकास बदामा, कन्या मंडल अध्यक्ष निशी मेहता एवं मंत्री रिशीता नवलखा सहित आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में शंकर पोरवाल, रवींद्र सियाल, रवि सियाल, सोहनलाल सियाल, नरेंद्र सियाल, प्रकाश राजावत एवं हिम्मत इंटोदिया ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story