5 नवंबर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में ट्रेन का बड़ा हादसा हुआ है। यह वारदात चुनार रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के नीचे आने से लगभग 5 लोगों की कटकर मौत हो गई है। इस वरदात के गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों को और उनके परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। चलिए जानेते है पूरी वारदात को विस्तार से।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए श्रद्धालु जब ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी कालका-हावड़ा एक्सप्रेस तेज रफ्तार से आ गई और उसकी चपेट में आने से करीब पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग चोपन-चुनार पैसेंजर ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफॉर्म की गलत दिशा में ट्रैक पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद करने के आदेश दिए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रेलवे ने इस घटना को “Man Run Over” यानी MRO का मामला बताया है और जांच के आदेश जारी किए हैं। अभी तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों की पहचान सविता, साधना, शिवकुमारी, अप्पू देवी और सुशीला देवी के रूप में हुई है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। सभी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आए थे।

फिलहाल चुनार रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात है और राहत-बचाव कार्य जारी है। हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक अवसरों पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे को और सख्त इंतजाम क्यों नहीं किए जाते।



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story