SBI में नौकरी का बड़ा मौका! PO भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 के लिए 1500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 18 जून से 8 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा कार्यक्रम और भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से।

SBI PO Recruitment 2026
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 जून 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 08 जुलाई 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 08 जुलाई 2026
- प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam): अगस्त 2026
- प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी होगा
- प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम: जल्द अपडेट किया जाएगा
नोट: अभ्यर्थी सभी तिथियों की पुष्टि एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य करें।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹750
- एससी / एसटी / दिव्यांग (PH): ₹0 (निःशुल्क)
ऑनलाइन भुगतान के माध्यम:
- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS
- कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट
आयु सीमा (01 अप्रैल 2026 के अनुसार):
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
- कुल रिक्तियां: 1500 पद
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को एसबीआई के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता:
- अभ्यर्थी ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (बैचलर डिग्री) उत्तीर्ण की हो।
- स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।
SBI PO 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- इच्छुक उम्मीदवार 08 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन प्रक्रिया एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी करनी होगी।
- आवेदन फॉर्म भरते समय सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सही प्रकार से अपलोड करें।
- अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया:
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
- मुख्य परीक्षा (Mains Examination)
- ग्रुप एक्सरसाइज (Group Exercise)
- इंटरव्यू (Interview)
महत्वपूर्ण लिंक:

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
