अब तक 67 मामले, 18 मौतें; केरल में जल-सुरक्षा पर ज़ोर -


स्वास्थ विभाग के ताज़ा आंकड़ों के हिसाब से, केरल में अब तक 67 लोग ब्रेन ईटिंग अमीबा के शिकार हो चुके हैं, जिन में से 18 मरीज़ों की मौत हो गयी है। "ब्रेन ईटिंग अमीबा" (Naegleria fowleri) से होने वाली बीमारी प्राइमरी अमीबिक मेनिन्जोएन्सेफलाइटिस (PAM) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।यह अमीबा गरम और दूषित पानी में पाया जाता है।


डॉक्टर्स का कहना ये है की, जब दूषित पानी नाक के रास्ते शरीर में पहुँचता है, तब इसका संक्रमण फैलता है। इसके बाद ये शरीर में हानि पहुँचा कर सूजन देता है। उनके हिसाब से इसका संक्रमण असाधारण है, पर अगर एक बार हो जाए तो मृत्यु का आंकड़ा बढ़ सकता है।

मलप्पुरम, कोझिकोड और तिरुवनंतपुरम जिलों में हाल ही में नए मामले सामने आये हैं। मलप्पुरम में 5 वर्ष की बच्ची की मृत्यु इसके हो गयी, जबकि तिरुवनंतपुरम में 17 वर्षीय छात्र को अकुलम टूरिस्ट विलेज के पूल में स्नान करने के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई।

सरकार का कदम-

संक्रमण के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए, केरल सरकार ने "वॉटर इज़ लाइफ़" अभियान शुरू किया है। इस अभियान के चलते, सार्वजनिक स्नान स्थलों, तालाबों और कुओं की नियमित सफाई की जा रहि है और क्लोरीनीकरण किया जा रहा है।

स्वास्थ विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है की वे गंदे पानी से स्नान न करें और पानी को नाक में जाने से रोकें। इसके अलावा राज्य में नई मॉलिक्युलर लैब्स भी शुरू की गई हैं, जहाँ Naegleria fowleri जैसे खतरनाक अमीबिक संक्रमणों की तेजी से पहचान की जा सकेगी।

स्वास्थ अधिकारी (Health Minister) वीणा जॉर्ज ने बयान दिया, "हमें अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा तंत्र बनाना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम स्थिर या प्रदूषित पानी में अपना चेहरा न धोएँ या न नहाएँ, जिसमें ऐसे जलाशय भी शामिल हैं जहाँ मवेशियों को नहलाया जाता है।"

डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी से बचने के लिए हमेशा साफ पानी इस्तेमाल करें और गंदे या असुरक्षित पानी से दूर रहें।

Updated On
Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story