सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी नेता वीरेंद्र बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रवक्ता के मोहब्बेवाला स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

तस्वीर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कमरे में फर्श पर बैठकर शोकाकुल परिजनों से बातचीत करते हुए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मोहब्बेवाला स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
