PM Modi Udupi visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 नवंबर 2025 को कर्नाटक के उडुपी स्थित ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मठ का दौरा किया, जहां उन्होंने 1 लाख श्रद्धालुओं के साथ भगवद् गीता का पाठ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पूजा-अर्चना की और मठ के गर्भगृह में बने सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन करते हुए कनकवा किंडी के लिए सोने का कलश समर्पित किया। उडुपी के श्रीकृष्ण मठ की स्थापना लगभग 800 वर्ष पहले द्वैत वेदांत दर्शन के संस्थापक श्री माधवाचार्य ने की थी और यह मठ सदियों से धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।

उडुपी में जगद्गुरु श्री श्री सुगुनेंद्र तीर्थ स्वामीजी ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया और विश्व गीता पर्याय लक्ष्य कंठ गीता परायण का महत्व बताया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उडुपी जनसंघ और भाजपा के सुशासन मॉडल की कर्मभूमि रही है। उन्होंने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को धर्म ध्वजा की स्थापना का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 1 लाख लोगों द्वारा एक साथ गीता के श्लोकों का पाठ करने का अनुभव अनूठा और दिव्य रहा। उन्होंने रामचरित मानस के श्लोक “कलियुग केवल हरि गुन गाहा, गावत नर पावहिं भव थाहा” का उल्लेख करते हुए बताया कि कलियुग में भगवद् नाम और कीर्तन ही परम साधन हैं। इतने बड़े पैमाने पर गीता पाठ से जो ऊर्जा उत्पन्न होती है, वह मानव मन और मष्तिष्क में नई शक्ति और स्पंदन पैदा करती है।

यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की महत्ता को भी विश्व स्तर पर प्रदर्शित करता है। एक साथ इतनी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा गीता पाठ करना एक ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक घटना साबित हुआ, जिसने उडुपी को एक बार फिर से धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित किया।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story