पनवेल में आज से 8 दिवसीय पर्युषण पर्व का आगाज, 15 सितंबर तक होंगे विशेष प्रवचन
पनवेल में 8 से 15 सितंबर तक पर्युषण पर्व का आयोजन होगा। प्रवचन, अखंड नवकार मंत्र जाप, कल्पसूत्र वाचन और सामूहिक क्षमापना होंगे।

तस्वीर में सफेद वस्त्र और मुखपट्टी पहने जैन साध्वी का क्लोज-अप चित्र है।
जैन समाज के पावन पर्वाधिराज पर्युषण पर्व का आठ दिवसीय धार्मिक महोत्सव 8 से 15 सितंबर तक पनवेल स्थित साधना सदन में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित होगा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ (मेवाड़) उपसंघ पनवेल एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पनवेल के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन का आयोजन गुरुवर्या डॉ. सुधाकंवर म.सा. आदि ठाणा-5 के सानिध्य में किया जाएगा।
संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र खेरोदिया ने बताया कि पर्युषण पर्व के प्रथम दिन 8 सितंबर को ज्ञान दिवस के अवसर पर ‘जीवन के 3 चरण’ विषय पर प्रवचन होगा। 9 सितंबर को दर्शन दिवस पर ‘क्या आप जैन हो?’, 10 सितंबर को चारित्र दिवस पर ‘अपनी किस्मत खुद तय करें—भाग 1’ और 11 सितंबर को तप दिवस पर ‘अपनी किस्मत खुद तय करें—भाग 2’ विषय पर प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में 12 सितंबर को दान दिवस पर ‘आओ जानें महावीर को’, 13 सितंबर को अहिंसा एवं दया दिवस पर ‘क्या आप सुरक्षित हैं?’, 14 सितंबर को संयम दिवस पर ‘अभी करो’ तथा 15 सितंबर को क्षमा दिवस पर ‘क्षमा वीरस्य भूषणम्’ विषय पर प्रवचन होंगे।
पर्व के दौरान अखंड नवकार मंत्र जाप का विशेष आयोजन 8 सितंबर प्रातः 7 बजे से 16 सितंबर प्रातः 7 बजे तक निरंतर चलेगा। इसके बाद 16 सितंबर को प्रातः 7:30 बजे सामूहिक क्षमापना का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रातः 8:30 से 11 बजे तक अंतगड सूत्र वाचन एवं मंगलमय प्रवचन, दोपहर 2:30 से 4 बजे तक कल्पसूत्र वाचन एवं प्रतियोगिता तथा सूर्यास्त के साथ प्रतिक्रमण का आयोजन होगा। इस प्रकार 8 से 15 सितंबर तक पर्युषण पर्व के विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ 16 सितंबर को सामूहिक क्षमापना के आयोजन से पर्व का क्रम आगे बढ़ेगा।

Naresh Ameta (Mumbai)
नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।
