नोएडा एयरपोर्ट रेडी टू टेकऑफ ;QRT ट्रायल को मिली हरी झंडी!
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सफलतापूर्वक पूरा किया उन्नत टर्मिनल ट्रायल। सभी सिस्टम और प्रक्रियाओं की जांच के बाद एयरपोर्ट संचालन के लिए पूरी तरह तैयार।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ऑपरेशनल रेडिनेस एंड एयरपोर्ट ट्रांसफर (Q-RAT) कार्यक्रम के तहत आयोजित उन्नत टर्मिनल ट्रायल सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। यह ट्रायल एयरपोर्ट के तैयारियों और संचालन क्षमताओं की वास्तविक परख थी, जिसमें सभी सिस्टम, प्रक्रियाओं और टीमों के बीच समन्वय की दक्षता का परीक्षण किया गया।
ट्रायल के दौरान एयरपोर्ट के कर्मचारी यात्रियों की भूमिका निभाकर चेक-इन, सुरक्षा जांच, बैगेज हैंडलिंग, वेटिंग एरिया, बोर्डिंग गेट और एयरोब्रिज से विमान तक के पूरे संचालन की सटीक प्रक्रिया का अनुभव किया। उड़ानों की वास्तविक समय की जानकारी फ्लाइट डिस्प्ले सिस्टम पर प्रदर्शित की गई और अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को वास्तविक जैसी घोषणाएँ सुनाई गईं।
इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि एयरपोर्ट का हर विभाग—चाहे वह सुरक्षा, बैगेज हैंडलिंग, एयर ट्रैफिक सपोर्ट या तकनीकी संचालन हो—सभी प्रक्रियाओं को बिना किसी रुकावट के संचालित कर सके। प्रतिभागियों ने बैगेज जमा करने से लेकर बोर्डिंग तक का सफर बिल्कुल वास्तविक स्थिति जैसा पूरा किया।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारी इस ट्रायल की सफलता को एयरपोर्ट के निर्धारित समय पर संचालन शुरू करने की तैयारी का प्रमाण बता रहे हैं। आने वाले हफ्तों में अन्य चरणों के ट्रायल भी किए जाएंगे ताकि सभी सिस्टम का पूरी तरह से परीक्षण हो सके और उद्घाटन के दिन यात्रियों के लिए कोई व्यवधान न आए।
आधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय सुविधाओं और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पहचाने जाने वाला यह एयरपोर्ट अब यात्रियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
