राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को अब देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक ले जाने की दिशा में पहल की जा रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से National Film Awards को देश के सर्वश्रेष्ठ tourist destinations तक लेकर जाने का प्रयास किया जा रहा है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एकता नगर आज पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां सरदार पटेल साहब की सबसे बड़ी प्रतिमा और एक बहुत ही मनोरम स्थान है। इतने प्रसिद्ध tourist destination पर जब माननीय राष्ट्रपति महोदया स्वयं और देश भर से फिल्म जगत के बड़े कलाकार पहुंचेंगे, तो लोगों को इस tourist destination के बारे में और भी जानने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रयास है कि National Film Awards को एक conference room से बाहर निकालकर जनता के बीच पहुंचाया जाए और tourism के माध्यम से इसे आगे बढ़ाया जाए।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने सभी राज्यों से अपने राज्य के सबसे अच्छे tourism destinations का proposal देने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में best facilities और 360-degree development का plan बनाकर उसे execute किया जाए। जिस राज्य का proposal select होगा, अगला National Film Awards उस tourist destination पर आयोजित किया जाएगा।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जब G20 का आयोजन किया, तब उसे देश के कोने-कोने में और हर राज्य में ले गए। अब National Film Awards को भी लेकर जाया जा रहा है। उन्होंने इसे film और tourism को एक साथ जोड़ने वाला बहुत बड़ा thought process बताया।

उन्होंने कहा कि film और tourism के जुड़ने से उस tourist destination को भी benefit होगा और National Film Awards को भी conference room से बाहर निकालकर real physical destination में ले जाया जा सकेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story