महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल आमेट द्वारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आमेट में नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा कार्य का उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना रहा।

संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल का मूल उद्देश्य "सेवा, संस्कार और समर्पण" की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्य पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन ने महावीर इंटरनेशनल आमेट के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमारी, गायत्री मैडम, संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, वीर सतीश कुमार सोनी, राजसमंद जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता, जॉन कोषाध्यक्ष ललित ढिलीवाल, बोर्ड डायरेक्टर वीर अरविंद कुमार परचार्य, वीर महेंद्र कुमार बोहरा, कोषाध्यक्ष वीर ललित कुमार छाजेड़, संगठन प्रभारी वीर राजेंद्र कुमार डांगी, वीर पवन कच्छारा, बद्री भाई गुर्जर, सीता देवी गुर्जर सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

संस्था मंत्री वीर सतीश कुमार सोनी ने सभी पदाधिकारियों एवं अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी संस्थान मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी। नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह सेवा कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा अभियान की प्रमुख गतिविधियों में शामिल रहा।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story