मुंबई में आयोजित ‘प्रवासी राजस्थानी समिट’ में आईआईएफएल फाउंडेशन की फाउंडर एवं डायरेक्टर मधु जैन को सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को लेकर कानून मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

समारोह में प्रवासी राजस्थानियों के योगदान, राजस्थान की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

आईआईएफएल फाउंडेशन का राजस्थान में ‘सखियों की बाड़ी’ प्रमुख कार्यक्रम है। इसके माध्यम से स्कूल से बाहर रह गई बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जाता है। इसके अलावा फाउंडेशन द्वारा राजस्थान में स्मार्ट स्कूल एवं डिजिटल शिक्षा सहित विभिन्न सामाजिक विकास परियोजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।

मधु जैन ने यह सम्मान अपनी पूरी टीम को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्य किसी एक व्यक्ति के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने इस सम्मान को फाउंडेशन के कार्यों से जुड़े सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।

मनीष पालीवाल

मनीष पालीवाल

मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।


Next Story