अखिलेश के करीबी नेता नजरबंद; बरेली मिशन हुआ रद्द
उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज! बरेली जाने से पहले सपा नेता माता प्रसाद पांडेय को लखनऊ में ही रोक दिया गया, वहीं संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के बाहर भारी पुलिस तैनाती से माहौल गरमाया।

२६ सितंबर को बरेली में 'आय लव मुहम्मद' के नारे को लेकर बड़ी घटना घटी थी। जिसके बाद आवाम को कंट्रोल करने हेतु पुलिस ने लाठी चार्ज को अपनया था। इस मामले में ८२ लोग गिरफ्दार हुए है। साथ ही इसमें मौलाना तौकीर रजा और उसके करीबिय भी शामिल है ऐसे कहा जा रहा है। इसी मामले को लेकर आज शनिवार को समाजवादी पार्टी के १४ सदस्य इस क्षेत्र के दौरे के लिए जाने वाले थे। परंतु पुलिस ने इन्हे जाने से रोकते हुए इन्हे हाऊस अरेस्ट किया गया है। इनमें से यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को पुलिस ने लखनऊ में और जियाउर्रहमान बर्क को संभल में हाउस अरेस्ट कर लिया है।
सपा नेता माता प्रसाद के घर के आगे भरी संख्या में पुलिस की तैनाती जारी है। दिल्ली से तीन सपा सांसद इकरा हसन, मोहिबुल्लाह नदवी और हरेंद्र मलिक को भी मेरठ टोल प्लाजा पर पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक लिया है. संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के आगे भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे को आज बरेली रवाना होने से पहले ही लखनऊ में रोक दिया गया. उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पांडे का कहना है कि वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गठित 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बरेली जा रहे थे ताकि हाल की घटना की जानकारी ले सकें, लेकिन पुलिस ने घर से निकलने नहीं दिया.
माता प्रसाद पांडे ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर सपा प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने से रोक रहा है. उन्होंने कहा, “हमारे जाने से माहौल नहीं बिगड़ेगा, बल्कि सच्चाई सामने आएगी. ये लोग अपनी कमियां छिपाने के लिए हमें रोक रहे हैं. पुलिस ने ही कानून-व्यवस्था बिगाड़ी है, झगड़ा दो समुदायों में नहीं, बल्कि पुलिस की कार्रवाई से हालात खराब हुए हैं.”
वहीं संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात है. सपा विधायक अताउर्रहमान ने बताया कि वे भी बरेली जाने की तैयारी में थे ताकि पीड़ित परिवारों से मिल सकें, लेकिन प्रशासन ने उन्हें भी रोक दिया. “हम जाने के लिए तैयार बैठे हैं, लेकिन कई थानों की पुलिस हमारे इलाके में लगा दी गई है,” उन्होंने कहा।
दरअसल, बरेली में 26 सितंबर को जुमे की नमाज़ के बाद “आई लव मोहम्मद” के नारे को लेकर बवाल मच गया था. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और अब तक 82 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में निर्दोष लोगों को भी पकड़ा गया है और एक समुदाय के बीच डर का माहौल बना हुआ है.

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
