केरल बना ग्लोबल ट्रेवल स्टार ; पुरे विश्व के टॉप 26 मस्ट-विज़िट स्थलों में शामिल, आखिर क्यों है ये ख़ास?
केरल को 2026 के लिए दुनिया के टॉप 26 ‘मस्ट-विज़िट’ पर्यटन स्थलों में शामिल किया गया है। द रफ गाइड की सूची में भारत से केरल एकमात्र स्थान है। प्राकृतिक सौंदर्य, बैकवॉटर्स, संस्कृति और अनूठे अनुभवों के कारण केरल को वैश्विक पहचान मिली है।

केरल
भारत के पर्यटन परिदृश्य के लिए यह एक बड़ी और गर्व की खबर है। प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और अद्वितीय अनुभवों के लिए प्रसिद्ध केरल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा सम्मान मिला है। प्रतिष्ठित द रफ गाइड द्वारा जारी वर्ष 2026 के लिए दुनिया के शीर्ष 26 ‘मस्ट-विज़िट’ पर्यटन स्थलों की सूची में केरल को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस सूची में केरल भारत से एकमात्र स्थान है, जिसने वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर देश की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
2026 के लिए दुनिया के शीर्ष 26 पर्यटन स्थलों में केरल का चयन न केवल राज्य के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह वैश्विक मान्यता दर्शाती है कि केरल पर्यटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरता है। आने वाले वर्षों में यह सम्मान केरल को वैश्विक यात्रियों के लिए और भी आकर्षक बना सकता है, जिससे पर्यटन, रोजगार और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलने की संभावना है।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
