SBI बैंक से 20 करोड़ का सोना और कॅश लेकर फरार हुए 3 बदमाश...
इंडियन आर्मी की वर्दी पहन कर बैंक में आये, और मुँह पर कपडा भी बांधा था। तीनों आरोपी बैंक में आने के बाद ये दिखाने का प्रयास कर रहे थे, की वे नया बैंक अकाउंट बनवाने आए हैं।

एसबीआई - एटीऍम
कर्नाटक: विजयपुरा जिले के चडचन गाँव में 16 सितम्बर की शाम, भारतीय स्टेट बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ब्रांच से करीबन 20 करोड़ रूपए के गहने और नगद की चोरी की गयी। चोरी के दौरान बैंक के उपस्थित सभी को बांध कर रखा गया था।
इस चोरी में 3 लोग शामिल थे, जो इंडियन आर्मी की वर्दी पहन कर बैंक में आये, और मुँह पर कपडा भी बांधा था। तीनों आरोपी बैंक में आने के बाद ये दिखाने का प्रयास कर रहे थे, की वे नया बैंक अकाउंट बनवाने आए हैं। तीनों को जब सही अवसर मिला, तब हथियार निकाल कर सबको धमकाने और डराने लगे।
कुछ कर्मचारियों को टॉयलेट में बंद कर दिया, तो अन्य ग्राहकों को प्लास्टिक बैग की सहायता से बांध दिया।
सबको बन्धक बनाने के बाद, तीनों अपराधियों ने बैंक के सभी कर्मचारियों को धमकाकर, मजबूर किया और सारे पैसे और गहने निकलवा लिए। इस दौरान बैंक का माहौल विचलित हो गया और सभी लोगों में अफरा-तफरी मच गयी।
कर्नाटक पुलिस ने बताया की 425 पैकेट्स में गहने रखे हुए थे, जिन में से लगभग 398 पैकेट्स चुरा लिए गए। इसके अलावा बैंक से 1.04 करोड़ रुपये नकद भी लूट लिया गया। कुल मिला के बैंक से 20-21 करोड़ रूपए की चोरी की गयी। बताया जा रहा है की तीनों अपराधी फ़र्ज़ी नंबर प्लेट वाली सुजुकी ईवीए (Suzuki EVA) लेकर, महाराष्ट्र के पंढरपुर की तरफ गए। और सोलापुर में आते-आते उनका एक्सीडेंट हुआ, जिसके चलते गाँव वालों से उनकी बहस हो गयी थी। लेकिन गहने और पैसे लेकर भागने में वहाँ से भी तीनों सफल रहे।
विजयपुरा के सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ़ पुलिस लक्ष्मण निम्बार्गी ने कहा, "अपराध को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने फ़र्ज़ी नंबर प्लेट वाली एक एको गाड़ी का इस्तेमाल किया। एक दोपहिया वाहन से दुर्घटना के बाद, वे लूट का माल लेकर मौके से फरार हो गए।" कर्नाटक तथा महाराष्ट्र पुलिस द्वारा ये मामला दर्ज कर लिया गया है और एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस कर्मचारियों का ये भी कहना है की, कुछ समय पहले विजयपुरा जिले के माणगुली गांव में कैनरा बैंक की शाखा से 53 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी हुई थी। दोनों वारदातें मिलती-जुलती लग रही हैं, इसलिए पुलिस को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा गैंग हो सकता है।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
