सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने बायोडाटा ग्रुप की पहल, भीलवाड़ा में कार्यालय खोलने का निर्णय
जैन बीसा ओसवाल समाज के परिवारों को जोड़ने की पहल तेज, भीलवाड़ा में फैमिली बायोडाटा शेयरिंग ग्रुप का कार्यालय जल्द खुलेगा।

तस्वीर में भीलवाड़ा में आयोजित जैन बीसा ओसवाल समाज की बैठक में शामिल समाज के लोग नजर आ रहे हैं।
जैन बीसा ओसवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिवारों को आपस में जोड़ने और योग्य रिश्तों की तलाश को आसान बनाने के उद्देश्य से फैमिली बायोडाटा शेयरिंग ग्रुप की द्वितीय बैठक भीलवाड़ा में आयोजित हुई। बैठक में समाज के परिवारों को एक मंच पर लाने, आपसी संपर्क बढ़ाने और विवाह संबंधों को सहज बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संस्थापक सदस्य कांतिलाल बणवट एवं सह-संस्थापक लोकेश लक्ष्मीलाल लोढ़ा ने ग्रुप की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी। जयंतीभाई कुकड़ा ने अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सीए दिलीप नाबेड़ा ने कहा कि समाज के परिवारों को इस पहल से जोड़कर विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए बेहतर रिश्ते तलाशने में सहयोग किया जाएगा।
ग्रुप की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप देने के लिए बैठक में भीलवाड़ा में शीघ्र कार्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। कार्यालय के माध्यम से परिवारों से बायोडाटा एकत्र करने, जरूरत के अनुसार साझा करने तथा परिवारों के बीच संपर्क स्थापित करने की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में अधिक से अधिक परिवारों को ग्रुप से जोड़ने तथा सामाजिक स्तर पर इस पहल को व्यापक बनाने पर भी जोर दिया गया। सदस्यों ने इस पहल को समाजहित में उपयोगी बताते हुए इसे निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह जानकारी दिनेश पिपाड़ा ने दी।

मनीष पालीवाल
मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।
